Covid-19 : नैनीताल के जवाहर नवोदय स्कूल में 85 छात्र कोरोना पॉजिटिव

नैनीताल: गरमपानी जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी में 85 छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है. छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी छात्रों को विद्यालय में ही आइसोलेट किया गया है. जबकि निगेटिव पाए छात्रों को विद्यालय से घर भेजा जाएगा. हालांकि प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व विद्यालय प्रबंधन छात्रों के स्वास्थ्य जांच के बाद घर भेजने पर निर्णय लेगा.

बता दें कि इससे पहले प्रधानाचार्य समेत 11 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले थे, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी बच्चों की जांच कराई. जिसमे 85 छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी में बीते दिनों आरटी पीसीआर जांच के जरिए विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों के नमूने लिए गए. दूसरे दिन आई रिपोर्ट में विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत करीब 11 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए. हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विशेष शिविर लगाकर करीब 496 छात्रों के के नमूने जांच को भेजें. रिपोर्ट में विद्यालय के 85 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. एक साथ 85 छात्रों के संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया है.

उपजिलाधिकारी राहुल साह ने बताया कि पहले ही विद्यालय को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जा चुका है. वहीं अब बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारी तेज कर दी हैं. नैनीताल की सीएमओ भागीरथी जोशी ने बताया कि संक्रमित सभी छात्रों को विद्यालय में ही आइसोलेट कर दिया है छात्रों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है. डॉक्टरों की स्पेशल टीम भी नियमित रूप से छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!