अब खुद-ब-खुद डिलीट हो जाएंगे सारे फालतू Emails, बस करना होगा ये काम

दिनभर में हमारे पास ढेरों ऐसे ईमेल आते हैं, जो हमारे किसी काम के नहीं रहते, ये फालतू ईमेल आपका जीमेल स्टोरेज को भर देते हैं। अगर आपका इनबॉक्स भी फालतू ईमेल से भर गया है तो अब टेंशन मत लीजिए। आपको जानकर हैरानी होगी कि जीमेल आपके फालतू ईमेल खुद-ब-खुद डिलीट कर सकता है। जिन्होंने कई दिनों तक इनबॉक्स चेक नहीं करते। गूगल आपको केवल 15GB का फ्री स्पेस देता है, जो कि सभी गूगल अकाउंट के लिए है, जिसमें जीमेल, ड्राइव, फोटो और बहुत कुछ शामिल है।  एक बार फ्री क्लाउड स्टोरेज स्पेस भर जाने के बाद, यूजर्स को 100GB के लिए सालाना 1100 रुपये का भुगतान करना होता है। जो लोग इस पर पैसा खर्च नहीं करना चाहते हैं, उन्हें आने वाली तस्वीरों, ईमेल और फाइलों के लिए जगह बनाने के लिए अपना कुछ डेटा डिलीट करना होगा। वैसे, फालतू फोटो-वीडियो को आसानी से हटाने के कई तरीके हैं, लेकिन यहां हम देखेंगे कि आपका जीमेल उन ईमेल को ऑटोमैटिकली कैसे डिलीट करता है, जो आपके किसी काम के नहीं है।  जीमेल के इस कमाल के फीचर का नाम ‘Filters for Auto-Deletion’ है, जो न सिर्फ आसानी से सुलभ है बल्कि इसे यूज करना भी आसान है। ये वास्तव में वही काम करता है जो आप चाहते हैं।

स्टेप 1: अपने पीसी या लैपटॉप पर जीमेल खोलें।

स्टेप 2: सर्च बार में, आपको एक फिल्टर आइकन दिखाई देगा। बस उस पर टैप करें।

(नोट: यदि आइकन आपको दिखाई नहीं दे रहा है, तो ये आपको सेटिंग सेक्शन के ‘Filters and blocked addresses’ टैब में भी मिल जाएगा। इसके बाद, आपको बस ‘Create a new filter’ बटन पर टैप करना होगा।)

स्टेप 3: आप देखेंगे कि टॉप पर ‘From’ लिखा है। बस उन ईमेल का नाम या ईमेल एड्रेस दर्ज करें जो महत्वपूर्ण नहीं हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप Zomato, Voot, Quora, Facebook, LinkedIn जैसी सर्विसेस से ईमेल नहीं चाहते हैं, तो आप बस उनकी ईमेल आईडी दर्ज कर सकते हैं।

(नोट:ईमेल आईडी दर्ज करना हमेशा एक नाम से बेहतर होता है क्योंकि यदि आपके किसी ईमेल में वही नाम है, तो जीमेल उसे भी हटा सकता है। यदि आप चाहते हैं कि जीमेल स्पेसिफिक सेंडर के ईमेल को हटा दे, तो फुल ईमेल आईडी दर्ज करें।)

स्टेप 4: एक बार ऐसा करने के बाद, बस ‘Create filter’ पर क्लिक करें और फिर ‘Delete it’ चुनें।

स्टेप 5: इसके बाद आपको बस फिर से ‘Create filter’ पर क्लिक करना है। बस अब आपका काम हो गया।

यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि यह फीचर आपके सभी पुराने ईमेल को नहीं हटाती है बल्कि आने वाले सभी ईमेल के लिए है। एक बार जब आप एक फ़िल्टर बना लेते हैं, तो आपका जीमेल उसे अपने आप डिलीट कर देगा। आप अपने द्वारा बनाए गए फ़िल्टर को कभी भी हटा सकते हैं। इसके लिए बस सेटिंग्स> फिल्टर्स और ब्लॉक्ड एड्रेस पर जाएं। यहां आप फ़िल्टर एडिट या डिलीट पाएंगे। यह तरीका सुनिश्चित करेगा कि आपका जीमेल हमेशा क्लीन रहे।

जीमेल: पुराने ईमेल कैसे डिलीट करें-इसे मैन्युअल रूप से करना होगा। लेकिन, चिंता न करें, एक ही बार में अधिकांश ईमेल को हटाने का एक आसान तरीका है। आपको बस सर्च बार में नाम या ईमेल एड्रेस दर्ज करना होगा और जीमेल आपके मिले सभी ईमेल दिखाएगा। इसके बाद, बस टॉप पर स्थित ‘All’ बटन का चयन करें और डिलीट आइकन पर क्लिक करें। यह आपको स्विगी, ज़ोमैटो और अन्य प्लेटफ़ॉर्म जैसी सर्विसेस से प्राप्त सैकड़ों ईमेल को डिलीट करने में मदद करेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!