दिल्ली के सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद, शेड्यूल के मुताबिक होंगे CBSE 10वीं और 12वीं के एग्जाम

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। ये घोषणा दिल्ली सरकार द्वारा मंगलवार को ओमिक्रॉन वैरिएंट के प्रसार के मद्देनजर लगाए लगए कड़े प्रतिबंधों के बाद की गई है। शिक्षा निदेशालय ने अपने आदेश में कहा, “डीडीएमए के आदेश का पालन करते हुए, सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-मान्यता प्राप्त, एनडीएमसी, एमसीडी और दिल्ली छावनी बोर्ड के स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।”

शेड्यूल के मुताबिक होंगी CBSE परीक्षाएं
हालांकि शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी नए सर्कुलर में CBSE परीक्षाओं को लेकर कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। इसमें कहा गया है, “ऑनलाइन शिक्षण गतिविधियाँ, सीबीएसई रजिस्ट्रेशन और CBSE परीक्षाएं व संबंधित गतिविधियां जैसे कि प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और असाइनमेंट आदि 11 वीं और 12 वीं कक्षा के लिए शेड्यूल के अनुसार आयोजित की जाएंगी।”

दिल्ली में येलो अलर्ट लागू
बता दें कि ये फैसले ऐसे समय में लिए गए हैं जब मंगलवार से दिल्ली में येलो अलर्ट के चलते कई सारे प्रतिबंध लगाए गए हैं। दिल्ली में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटरों समेत तमाम शिक्षण केंद्रों को बंद करने का फैसला लिया गया है। शादियों और अंतिम संस्कार जैसे कार्यक्रमों में भी 20 से ज्यादा लोगों को शामिल होने की परमिशन नहीं होगी। गैर-जरूरी सामान की दुकानें ऑड ईवन के नियम से खुलेंगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!