जर्मनी में गिरफ्तार हुआ लुधियाना बलास्ट का मास्टरमाइंड

नई दिल्ली : लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट मामले में संलिप्त एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह शख्स मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.जानकारी के मुताबिक, जर्मनी में पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ से जुड़े आतंकी जसविंदर सिंह मुल्तानी को गिरफ्तार किया है. जसविंदर सिंह ही लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.

जसविंदर सिंह दिल्ली और मुंबई में भी आतंकी हमले करने की साजिश रच रहा था. इसी आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है.

गौरतलब है कि पंजाब के लुधियाना जिला अदालत परिसर में 23 दिसम्बर को धमाका हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. वहीं, छह अन्य घायल थे. इस घटना के बाद पंजाब सरकार ने राज्य में ‘हाई अलर्ट’ जारी कर दिया था. पुलिस को संदेह था कि अदालत परिसर की एक इमारत की दूसरी मंजिल के शौचालय में हुए विस्फोट में मारा गया व्यक्ति विस्फोटक उपकरण लगाने की कोशिश कर रहा था, या फिर वह आत्मघाती हमलावर भी हो सकता है.

धमाका इतना शक्तिशाली था कि परिसर की एक दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और परिसर में खड़े कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचा. जब धमाका हुआ उस वक्त स्थानीय विधायक बलविंदर सिंह बैंस तीसरी मंजिल पर एक वकील के कक्ष में थे. कई अधिवक्ताओं ने परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में ढील की शिकायत की है.

दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आशंका व्यक्त जतायी कि विस्फोट राज्य में ‘अराजकता’ पैदा करने का प्रयास हो सकता है, जहां आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से इस मामले पर जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट मांगी और प्रारंभिक जांच के निष्कर्षों के बारे में भी सूचित करने को कहा.

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल थे, जिनकी हालत खतरे से बाहर है.

बता दें कि यह विस्फोट अमृतसर के स्वर्ण मंदिर और कपूरथला के एक गुरुद्वारे में कथित बेअदबी के प्रयासों की घटनाओं के कुछ दिनों बाद हुआ है. इन घटनाओं में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी.

पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान की सीमा के पास ड्रोन देखे जाने के मामले भी सामने आए हैं. अधिकारियों को संदेह है कि उन्होंने हथियार या विस्फोटक गिराए होंगे.

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने तब कहा था कि कथित बेअदबी के प्रयास और विस्फोट राज्य में एक विशेष समुदाय के ध्रुवीकरण के प्रयास हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!