आज वाराणसी में पार्टी पदाधिकारियों संग अमित शाह की बैठक, पूर्वांचल की सीटों पर होगी मंत्रणा

वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज वाराणसी आ रहे हैं. ज्ञानपुर में जन विश्वास यात्रा में शामिल होने के बाद शाम करीब 5 बजे वो वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और इसके बाद हरहुआ स्थित गोकुल लॉन में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ करीब 2 घंटे तक मंथन करेंगे. बता दें कि काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ अमित शाह पूर्वांचल की सीटों पर गहन मंत्रणा करेंगे. फिलहाल आज रात वाराणसी में ही रात्रि विश्राम करने के बाद वो कल सुबह वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे. पार्टी पदाधिकारियों की मानें तो आज शाम वो करीब 5 बजे वाराणसी पहुंचेंगे और 6 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक एयरपोर्ट के नजदीक ही गोकुल लॉन में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

बताया गया कि इस बैठक में काशी और अवध क्षेत्र के लोग शामिल होंगे. पूर्वांचल की सीटों पर मंथन करने के अलावा यूपी की अन्य कमजोर सीटों पर भी वो निगाह बनाएंगे. इसके इतर टिकट बंटवारे को लेकर भी वर्तमान विधायकों के कामकाज का लेखा-जोखा तलब किया गया है.

केंद्रीय मंत्री अमित शाह
केंद्रीय मंत्री अमित शाह

हालांकि, पार्टी की ओर से पहले ही स्पष्ट कर दिया गया कि जिन विधायकों का पिछले पांच सालों का रिपोर्ट कार्ड बेहतर है उन्हें दोबारा टिकट दिया जाएगा. लेकिन जिनके काम सही नहीं रहे हैं, उन्हें अबकी टिकट नहीं दिया जाएगा. इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर अमित शाह पूर्वांचल की अलग-अलग सीटों पर पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक में विस्तार से बातचीत करेंगे.

इसके अलावा रात में काशी विश्वनाथ मंदिर व काल भैरव मंदिर भी जा सकते हैं. लेकिन सरकारी प्रोटोकॉल में यह चीजें शामिल नहीं हैं. बावजूद इसके उम्मीद की जा रही है कि वो काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं. वहीं, रात में सर्किट हाउस या फिर अमेठी कोठी में रात्रि विश्राम कर सकते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!