प्रधानमंत्री मोदी को मिली 12 करोड़ की बुलेट प्रूफ कार

नई दिल्ली । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले के हिस्से में एक और बुलेट प्रूफ कार जुड़ गई है। इस नई लग्जरी कार का नाम मर्सिडीज-मेबैक एस 650 है, जो अत्याधुनिक फीचर्स से लैस है। इससे पहले प्रधानमंत्री को ‘रेंज रोवर वोग’, ‘टोयोटा लैंड’ क्रूजर की सवारी करते देखा गया है। जब से नई गाड़ी से उतरते हुए प्रधानमंत्री को देखा गया है, तब से लोगों के मन में सवाल हैं कि इस कार में अन्य कारों के मुकाबले ऐसा क्या है, जो इसे सबसे ज्यादा सुरक्षित बनाता है।

Mercedes-Maybach S650 Guard VR10

यह लग्जरी कार मर्सिडीज की लेटेस्ट कार है, जिसमें लेवल प्रोटेक्शन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस कार में अन्य कारों की तुलना में अधिक प्रोटेक्शन लेवल है। मर्सिडीज-मेबैक की खासियत ही इसका प्रोटेक्शन सिस्टम है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मर्सिडीज-मेबैक ने पिछले साल भारत में S600 गार्ड को 10.5 करोड़ रुपये में लॉन्च किया था और मर्सिडीज-मेबैक S650 की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 12 करोड़ रुपये से ज्यादा होने का अनुमान है।

अत्याधुनिक सुविधा

Mercedes-Maybach S650 Guard कार में कई बेहतरीन सुविधा दी गई है। मर्सिडीज-मेबैक कार की बॉडी और खिड़कियां कोई भी बुलेट या बम का सामना करने में सक्षम है। अतिरिक्त सुरक्षा के लिहाज से देखें तो, इसे 2010 धमाका प्रूफ वाहन (ERV) रेटिंग मिली है और इसमें सवार केवल 2 मीटर की दूरी से 15 किग्रा टीएनटी विस्फोट से भी सुरक्षित हैं। इस कार को चारो तरफ से प्रोटेक्शन देने के लिए इसे काफी प्लानिंग के तहत बनाया गया है। जैसे- गैस हमले की स्थिती में सुरक्षा, गोली-बारूद से हमले की स्थिती में सुरक्षा प्रदान करना आदि है।

इस कार के फ्यूल टैंक को एक विशेष सामग्री के साथ लेपित किया गया है जो एक हिट के बाद छिद्रों को स्वचालित रूप से सील कर देता है। यह उसी सामग्री से बना है जिसका उपयोग बोइंग अपने AH-64 अपाचे टैंक अटैक हेलीकॉप्टरों के लिए करता है। यह विशेष रन-फ्लैट टायरों पर भी चलता है जो क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में काम करना जारी रखते हैं या टायरों को सपाट कर देते हैं, ताकि त्वरित पलायन सुनिश्चित हो सके।

इंजन

इसकी इंजन की बात करें तो, Mercedes-Maybach S650 Guard 6.0-लीटर ट्विन-टर्बो V12 इंजन द्वारा संचालित है, जो 516bhp और लगभग 900Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। टॉप स्पीड की बात करें तो, इसकी अधिकतम गति सीमा 160 किमी प्रति घंटे तक है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!