इंदौर से मिले 14 संक्रमित- भोपाल में 10 नए केस,24 घंटे में 30 नए मामले

भोपाल। एमपी में ओमीक्रोन के 8 पॉजिटिव मरीज सामने आने आने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या अब बढ़ने लगी है. सोमवार को 30 नए केस मिले हैं, जबकि 19 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं. मध्य प्रदेश में फिलहाल 263 सक्रिय मामले हैं. 30 नए केस में सबसे अधिक मामले इंदौर से सामने आए हैं. इधर सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में ओमिक्रोन के 8 पॉजिटिव मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की.

24 घंटे में इंदौर से 14, भोपाल से 10 केस

एमपी कोरोना हेल्थ बुलेटिन 2021 के मुताबिक, भोपाल-इंदौर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के चलते राजधानी भोपाल और इंदौर हॉट स्पॉट बना हुआ है. यहां हर दिन कोरोना पॉजिटिव मिलने वालों की संख्या बढ़ रही है. बात करें पिछले 24 घंटे की तो एमपी में कुल 30 नए कोरोना मरीजसामने आए हैं. इनमें सबसे अधिक इंदौर से 14 मामले सामने आएं, वहीं राजधानी भोपाल से 10 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. जबकि धार और उज्जैन से 2 नए संक्रमित और खरगौन और नरसिंहपुर में एक-एक नया मरीज मिला है. प्रदेश में फिलहाल एक्टिव केस की संख्या 263 है.

24 घंटे में 19 लोग हुए डिस्चार्ज

मध्य प्रदेश में जहां पिछले 24 घंटें में 30 नए केस सामने आएं वहीं कुल 19 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर भी लौटे हैं. सोमवार को कुल 260816 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई. अब तक प्रदेश में कुल 101576167 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है. जबकि राज्य में अब तक कुल सैंपलों 2,34,42,773 की कोविड जांच हुई है. अब तक कुल 7,93,726 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं. जिनमें से 7,82,931 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि प्रदेश के 10,532 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है. प्रदेश का पॉजीटिविटी रेट 0.05 प्रतिशत है.

यहां हुई थी सबसे पहले ओमीक्रोन की पुष्टि ?
हाल ही में विदेश से लौटे दो बच्चों को सबसे पहले संक्रमण की पुष्टि हुई थी. इसी बीच हाल ही में 13 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच लंदन, न्यूयॉर्क, तंजानिया और दुबई से लौटे 6 लोगों को भी ओमीक्रोन की पुष्टि हुई है, जिन्हें कोई गंभीर लक्षण नहीं है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!