एडीएम स्तर के अधिकारी की नियुक्ति को लेकर विरोध शुरू, मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- भ्रष्टाचार बढ़ जाएगा

भोपाल। मेडिकल कॉलेजों में प्रशासक के रूप में राज्य स्तर के अधिकारी की नियुक्ति का विरोध शुरू हो गया है. मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन ने इसको लेकर पत्र लिखा है. वहीं बीजेपी प्रवक्ता हितेश वाजपेयी ने भी ट्वीट कर अपनी राय दी है. उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में प्रशासकीय अधिकारी जो एडीएम स्तर का होगा कि नियुक्ति प्रोफेसर के ऊपर होगी.

medical teacher association wrote letter to mp government

प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर एसोसिएशन द्वारा लिखा गया पत्र

क्यों विरोध कर रहे हैं डाक्टर ?
सरकार ने फैसला लिया है कि डिप्टी कलेक्टर स्तर का अधिकारी हर मेडिकल कॉलेज में प्रशासक के रूप में बैठेगा. इसी को लेकर डॉक्टर विरोध कर रहे हैं.

डॉक्टरों ने अपने पत्र में क्या लिखा ?
प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर एसोसिएशन मध्य प्रदेश ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नियुक्ति के संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को पत्र लिखा है. पत्र में मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन ने नियुक्ति से होने वाली परेशानियों के बारे में अवगत कराया है. पत्र में कहा गया है कि इस प्रकार की नियुक्तियों से चिकित्सा महाविद्यालय 50 साल पीछे चले जायेंगे. एसोसिएशन ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा व और अस्पतालों को बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता है.

bjp spokesperson tweet

बीजेपी प्रवक्ता ने किया ट्वीट

शैक्षणिक स्तर बताया खतरे में
अस्पतालों को बेहतर बनाने के लिए प्रशासकीय अधिकारीयों की नियुक्ति नहीं, वरन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन और हॉस्पिटल मैनेजमेंट के कोर्स (डिप्लोमा, डिग्री, ट्रेनिंग) किए हुए चिकित्सक या चिकित्सा शिक्षकों की आवश्यकता है. महाविद्यालय में प्रशासकीय अधिकारियों की नियुक्ति से चिकित्सीय सेवा, शैक्षणिक स्तर गिरने की पूरी संभावना है.

डॉक्टरों ने ये रखी मांग
पत्र में कहा गया है कि शैक्षणिक महाविद्यालय में इस प्रकार की नियुक्तियों से आपसी कलह और भ्रष्टाचार की भी संभावनाएं भी बढ़ती हैं. इस प्रकार से पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू कर पुलिस विभाग को मजबूत किया गया है. उसी तरह से चिकित्सा शिक्षा विभाग में भी सभी उच्च पदों पर विषय विशेषज्ञों चिकित्सकों को लाकर चिकित्सा शिक्षा विभाग को भी मजबूत और बेहतर बनाएं.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!