नोएडा में Omicron के चलते धारा 144 लागू, इस तारीख तक रहेंगी पाबंदियां

नई दिल्ली: गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में ओमिक्रॉन (Omicron) के खतरे को देखते हुए धारा 144 को 31 जनवरी 2022 तक बढ़ाने का फैसला लिया है. पहले यह धारा सिर्फ दिसंबर तक लागू थी लेकिन अब इसे 31 जनवरी तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है. देश में लगातार ओमिक्रॉन के मामले बढ़ रहे हैं. इसी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

ओमिक्रॉन केसों में बढ़ोतरी के बाद लिया गया फैसला
इस दौरान शहर वासियों को कोरोना नियमों का पालन करना होगा. इससे पहले दिवाली और अन्य त्योहारों को देखते हुए भी नोएडा में पहले से ही 144 लागू है. एडिशनल एसपी आशुतोष द्विवेदी ने जानकारी देते हुए कहा कि जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा हाल ही में तेजी से बढ़ा है. इसके अलावा पूरे यूपी में शनिवार रात से नाइट कर्फ्यू लागू होना है. इस दौरान रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक किसी को बिना वजह बाहर घूमने की अनुमति नहीं है.

ओमिक्रॉन का आंकड़ा 415 पार
आपको बता दें कि देश में इस वक्त ओमिक्रॉन का कुल आकंड़ा 415 तक पहुंच गया है. इस वायरस की पहुंच 17 राज्यों तक पहुंच गई है. इस नए संकट का खतरा सबसे ज्यादा दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र और गुजरात में हैं. ऐसे में क्रिसमिस और न्यू ईयर के जश्न पर भी पाबंदियां लागू हैं.

बाहर से आने वालों की टेस्टिंग कराएं
ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच UP के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि यूपी की सीमा में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की ट्रेसिंग-टेस्टिंग कराई जाए. बस, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए. बाहर से आने वालों के स्वास्थ्य पर सतत नजर रखी जाए. आवश्यकतानुसार लोगों को क्वारंटीन किया जाए या अस्पतालों में भर्ती कराया जाए.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!