देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना

नई दिल्ली । । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, राजस्थान सहित कुछ राज्यों में छिटपुट बारिश और जम्मू, हिमाचल और अन्य क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की है। आइएमडी ने कहा कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ और इससे प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण 26 दिसंबर से उत्तर पश्चिम भारत और 27 दिसंबर से मध्य भारत को प्रभावित कर सकता है।

आइएमडी के एक ताजा अपडेट के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव में अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के हैं आसार

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इससे अगले हफ्ते पूरे उत्तरी भारत समेत मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं लेकिन मौसम विभाग ने फिलहाल किसी शीतलहर की चेतावनी नहीं जारी की है।

राजस्थान के इन क्षेत्रों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश के कारण अगले तीन दिनों के दौरान राजस्थान में दिन के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर के आस पास के कई क्षेत्रों में 26 दिसंबर को बारिश हो सकती है। इसके साथ ही जयपुर, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर और जोधपुर के आस पास के क्षेत्रों में 27 और 28 दिसंबर को कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में देखा गया हल्का कोहरा

देश की राजधानी दिल्ली में सुबह और शाम के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की सुबह पंजाब के कुछ हिस्सों में घना कोहरा दर्ज किया गया। दिल्ली में मध्यम कोहरा जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में हल्का कोहरा देखा गया। दिल्ली में आज सुबह विजिविलिटी 200 मीटर दर्ज की गई। दिल्ली के कई इलाकों में सर्दी की वजह से सुबह में लोगों को आग जलाकर हाथ सेंकते हुए भी देखा गया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!