लोस अध्यक्ष, प्रधानमंत्री सहित अनेक सांसदों ने मालवीय, वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अनेक सांसदों ने शनिवार को पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए.

लोकसभा सचिवालय के बयान अनुसार, पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में कई केंद्रीय मंत्री, संसद सदस्य, पूर्व सांसद एवं अन्य विशिष्टजन शामिल थे.

लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा के महासचिव पी सी मोदी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की.

इसमें कहा गया है कि इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले विशिष्टजनों को लोकसभा सचिवालय द्वारा हिन्दी और अंग्रेजी में प्रकाशित पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी के जीवनवृत्त वाली पुस्तिका भेंट की गई.

देश के प्रति की गई असाधारण सेवा के सम्मानस्वरूप संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में क्रमशः 19 दिसम्बर 1957 और 12 फरवरी 2019 को पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों का अनावरण किया गया था. भारत के राष्ट्रपति ने पंडित मदन मोहन मालवीय (मरणोपरांत) और अटल बिहारी वाजपेयी को 2015 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से अलंकृत किया था.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!