सीएम बघेल और विधायक रेणु जोगी ने सेंट पॉल चर्च में की प्रार्थना

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल क्रिसमस पर राजधानी रायपुर के सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च पहुंचे. वहां वे प्रभु की प्रार्थना में शामिल हुए. बघेल ने ईसाई समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने प्रभु यीशु से सभी लोगों की सुख समृद्धि की कामना की. इस बीच नवनिर्वाचित विशप अजय जेम्स ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया गया. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा, विधायक रेणु जोगी, महापौर एजाज ढेबर, पूर्व विधायक अमित जोगी सहित मसीही समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

क्रिसमस पर चर्च पहुंचे बघेल ने कहा कि ‘प्रभु यीशु ने करुणा, प्रेम, दया की जो शिक्षा दी है उसकी आज दुनिया को बहुत जरूरत है. आज दुनिया में द्वेष, नफरत, अशांति और लड़ाई फैल रही है. ऐसे समय में यीशु के विचारों को अपनाने की जरूरत है.

सेंट जोसेफ चर्च में क्रिसमस का जश्न

राजधानी के बैरन बाजार के सेंट जोसेफ चर्च में देर रात से ही क्रिसमस की धूम रही. बड़ी संख्या में लोग चर्च में क्रिसमन मनाने पहुंचे. जिनमें ना सिर्फ ईसाई समाज के लोग बल्कि दूसरे समुदाय के लोग भी शामिल हुए. सभी ने कैंडिल जलाकर प्रार्थना की और दुआएं मांगी. कोरोना काल में उन्हें स्वस्थ रखने के लिए कुछ लोगों ने ईश्वर का धन्यवाद भी दिया. इस खास मौके पर चर्च को काफी सुंदर तरीके से सजाया गया है. प्रभु यीशु के जीवन से जुड़ी झांकियां भी प्रदर्शनी के रूप में लगाई गई.

Bhupesh Baghel at st paul church
भूपेश बघेल का विशप ने किया स्वागत

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!