राजस्थान : पुलिस ने बिहार के 17 बाल श्रमिकों को करवाया मुक्त, 3 गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर में बाल श्रम के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. जयपुर के भट्टा बस्ती और विद्याधर नगर इलाके में पुलिस ने 17 बाल श्रमिकों को चूड़ी कारखाने से मुक्त करवाया है. राजस्थान बचपन बचाओ आंदोलन की सूचना पर श्रम विभाग, मानव तस्करी विरोधी यूनिट और भट्टा बस्ती थाना पुलिस ने भट्टा बस्ती और विद्याधर नगर में बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देते हुए 17 नाबालिग बच्चों को चूड़ी कारखाने से मुक्त करवाया है. बाल श्रम के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है.

बंधुआ मजदूरी और बाल श्रम कानून के तहत मामला दर्ज : पुलिस ने भट्टा बस्ती थाना इलाके में एक कारखाने से नाबालिक बच्चों से काम करवाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वहीं दूसरे कारखाने में विद्याधर नगर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. भट्टा बस्ती थाना पुलिस ने बंधुआ मजदूरी कानून और बाल श्रम कानून के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बच्चों की उम्र 10 वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक बताई जा रही है.

पढ़ाई लिखाई के नाम पर बिहार से जयपुर लाया गया : बच्चों से चूड़ी कारखाने में करीब 16 से 18 घंटे काम करवाया जा रहा था. गर्म लाख के चूड़े बनाते समय बच्चों के हाथ भी जल जाते थे. बच्चों ने पुलिस को बताया कि समय पर खाना भी नहीं दिया जाता था और कारखाने से बाहर भी नहीं निकलने दिया जाता था. बच्चों को बिहार से पढ़ाई लिखाई के लिए जयपुर लाकर बाल मजदूरी करवाई जा रही थी. बच्चों को उनके घर भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले : बता दें कि इससे पहले भी राजधानी जयपुर में कई बार बाल श्रम के मामले पकड़े जा चुके हैं. जयपुर के भट्टा बस्ती इलाके में ज्यादातर बाल श्रम के मामले पकड़े गए हैं. नन्हे-मुन्ने मासूम बच्चों के हाथों में किताबों की जगह चूड़ी कारखानों में गर्म लाख पकड़वा दी जाती है. ऐसे में पढ़ाई लिखाई से बच्चे वंचित हो जाते हैं और उनका भविष्य अंधकार में हो रहा है. बचपन बचाओ आंदोलन समिति लगातार बाल श्रम के खिलाफ काम कर रही है. जिसकी सूचना पर पहले भी बाल श्रमिकों को मुक्त करवाकर उनके घर भेजा जा चुका है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!