एमपी के 100 से अधिक टॉप अधिकारी भ्रष्ट, EOW-लोकायुक्त कर रही जांच

भोपाल। मध्यप्रदेश में आईएएस-आईपीएस और आईएफएस के 100 से ज्यादा अफसर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामले में ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त के घेरे में हैं, ये जानकारी कांग्रेस विधायक व पूर्व संसदीय मंत्री रहे डॉ. गोविंद सिंह के पूछे गए सवाल पर विधानसभा ने दी है. मध्यप्रदेश विधानसभा ने भी प्रदेश के आईएएस-आईपीएस और आईएफएस अफसरों के भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की जानकारी दी है. 35 आईएएस के खिलाफ लोकायुक्त की जांच और 28 के विरुद्ध ईओडब्ल्यू जांच कर रही है, 20 आईपीएस और 39 आईएफएस के खिलाफ भी भ्रष्टाचार की शिकायतें की गई हैं.

हाल ही में वरिष्ठ आईएएस अफसर कल्पना श्रीवास्तव के ट्रांसफर का मामला सुर्खियों में है, जिसमें उद्यानिकी संचालक के पद से हटाए गए मनोज अग्रवाल का नाम आया था. मनोज अग्रवाल पर प्याज का बीज 1100 रुपए किलो के स्थान पर ₹2300 किलो खरीदने की शिकायत ईओडब्ल्यू में की गई, जिस पर ईओडब्ल्यू ने प्राथमिकी दर्ज की है. उद्यानिकी विभाग की प्रमुख सचिव कल्पना श्रीवास्तव ने प्याज बीज खरीदी घोटाले की फाइलें मांगी थी और जांच शुरु की थी, लेकिन सरकार ने उन्हें विभाग से हटा दिया था.

  • विधानसभा में गोविंद सिंह को मिली जानकारी के मुताबिक इनमें से कई अफसर ऐसे हैं, जो रिटायर हो चुके हैं और कुछ निलंबित हैं. लोकायुक्त में जिन आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जांच लंबित है, उसमें बसंत कुर्रे, ललित दाहिमा, जेडीयू शेख, अशोक कुमार, वीरेंद्र कुमार हैं.
  • राज्य प्रशासनिक सेवा के मनीष सेठिया, पवन कुमार जैन, निलय सत्भैया, विवेक सिंह, पंकज शर्मा, एमपी नामदेव शामिल हैं.
  • पुलिस महकमे के अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, देवेंद्र सिरोलिया, सुशील रंजन सिंह, विकास पाठक, सिद्धार्थ चौधरी के खिलाफ भी शिकायतें हैं.
  • जिन रिटायर्ड अधिकारियों के विरुद्ध जांच लंबित है, उनमें एनएस डुगरियाल, विनय वर्मन, पीसी दुबे, बीबी सिंह, आरसी शर्मा, अशोक कुमार सिंह, अनिल कुमार श्रीवास्तव, आरएस सिकरवार, विजय कुमार, आरके गुप्ता शामिल हैं.
  • सीसीएफ रामदास, मनोज अग्रवाल, एनएस रावत, बीएस नागरी, एपीएस सेंगर, अजय यादव, प्रशांत कुमार सिंह, गौरव चौधरी, यूके सुबुद्धि, पीके वर्मा, बृजेंद्र श्रीवास्तव, वासु कनौजिया, मीना मिश्रा, चंद्रशेखर सिंह, पंकज श्रीवास्तव, संजय शुक्ला, डॉक्टर शैलेंद्र गुप्ता के खिलाफ लोकायुक्त में जांच चल रही है.

EOW में DFO CCF CF अधिकारी की शिकायत

आईएफएस एम कलिदुरई, अजीत श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, अजय यादव, राजीव कुमार मिश्रा, प्रशांत कुमार सिंह, विपिन कुमार पटेल, गौरव चौधरी, पीके वर्मा, बृजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रविंद्र सक्सेना, वाईपी सिंह, मोहन मीणा, महेंद्र प्रताप सिंह, पंकज श्रीवास्तव, संजय शुक्ला, आलोक दास, प्रफुल्ल फुल्झेले, बीपी शर्मा, अनुराग कुमार, डीएल बघेल शामिल हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!