एक महीने के पैरोल पर रिहा होगी राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी श्रीहरन

तमिलनाडु : राज्य सरकार ने राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों में से एक नलिनी श्रीहरन को एक महीने के पैरोल देने का फैसला किया है. नलिनी के वकील राधाकृष्णन ने बताया कि वह शुक्रवार को (आज) पैरोल पर रिहा होगी.

तमिलनाडु के विशेष सरकारी अभियोजक हसन मोहम्मद जिन्ना ने गुरुवार को मद्रास हाई कोर्ट में नलिनी के पैरोल के बारे सरकार के पक्ष रखा. नलिनी के वकील ने बताया कि उसकी बीमार मां पद्मा ने अदालत से पैरोल देने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया. अब नलिनी अपनी बीमार मां पद्मा को देखने जा सकेगी. नलिनी फिलहाल वैल्लोर की विशेष महिला जेल में बंद है.

न्यायमूर्ति पी एन प्रकाश और न्यायमूर्ति आर हेमलता की पीठ ने पैरोल की अनुमति देते हुए नलिनी के लिए कई नियम तय किए हैं. वह वैल्लोर के सातुवाचेरी में कड़ी पुलिस अभिरक्षा में अपनी मां के साथ एक किराये के मकान में रहेगी. उनके साथ बहन कल्याणी और भाई बाकियानाथन भी रहेगा.

नलिनी की एक अन्य याचिका अदालत में लंबित है, जिसमें उसने जेल के रिहा करने की मांग की है. गौरतलब है कि नलिनी करीब 30 साल से जेल में बंद है. निचली अदालत ने 1998 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी को मौत की सजा सुनाई थी, जिसे 2000 में आजीवन कारावास में बदल दिया गया था.

21 मई, 1991 को चेन्नई के पास श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी. इसमें नलिनी और उसके पति समेत सात लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!