अनंतनाग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर

जिला अंतनाग के मोमन हाल अरवानी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकवादी की अभी पहचान नहीं हो पाई है। ये आतंकी किस संगठन से संबंधित था, इस बारे में भी पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। इलाके में अभी भी एक से दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

अनंतनाग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अपना शिकंजा कसते हुए सुरक्षाबलों ने आज सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर जिला अनंतनाग के मोमन हाल अरवानी इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। आज सुबह जैसे ही सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश शुरू की तभी इलाके में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। हालांकि जवाबी कार्रवाई से पहले सुरक्षाबलों ने छिपे हुए आतंकवादियों को आत्मसपर्मण करने के लिए कहा परंतु उन्होंने हथियार डालने से इंकार कर दिया।

सुरक्षाबलों ने भी आतंकवादियों की गोलीबारी का जवाब देना शुरू कर दिया। इस दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों का अभियान अभी भी जारी है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत है।

आपको जानकारी हो कि गत बुधवार को आतंकवादियों ने श्रीनगर में दो अलग-अलग हमलों में एएसआइ समेत दो लोगों की हत्या कर दी थी। पहला हमला दक्षिण कश्मीर के बिजबेहाड़ा इलाके में किया गया था। आतंकवादियों ने घात लगाकर असिस्टेंट पुलिस सब इंस्पेक्टर पर गोलियां बरसाई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में एएसआई इलाज के दौरान बलिदान पा गए।

उसके आधे घंटे के भीतर आतंकवादियों ने दूसरा हमला एक आम नागरिक पर किया। श्रीनगर के डाउन-टाउन इलाके में आतंकवादियों ने घर के बाहर खड़े एक व्यक्ति राउफ को मौत के घात उतार दिया। इन दोनों वारदातों की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के हिट स्क्वाड कहे जाने वाले आतंकी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट टीआरएफ ने ली।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!