PM मोदी ने कहा दवाई और ऑक्सीजन का स्टॉक कम नहीं होना चाहिए, वैक्सीनेशन की रफ्तार और बढ़ाई जाए

देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम अफसरों के साथ हाई लेवल रिव्यू मीटिंग की। शाम साढ़े 6 बजे से शुरू हुई यह मीटिंग करीब एक घंटे चली। बैठक में हेल्थ मिनिस्ट्री समेत कई विभागों के अफसर शामिल हुए।

मीटिंग में ओमिक्रॉन के बढ़ते केस को रोकने के लिए प्रधानमंत्री का मेन फोकस 3 बातों पर रहा। पीएम ने बैठक में अब तक के हालात की जानकारी ली साथ ही सरकार की तैयारियों को भी समझा। इसके बाद प्रधानमंत्री ने अफसरों को दवाई और ऑक्सीजन के स्टॉक को बेहतर करने के निर्देश दिए।

पीएम ने देशभर में वैक्सीनेशन को बढ़ाने की ओर भी तेजी से काम करने को कहा। मोदी ने अफसरों को उन जिलों की पहचान करने के निर्देश दिए जहां वैक्सीनेशन की स्थिति अभी ठीक नहीं है। उन्होंने अफसरों से कहा कि वे राज्य से बात कर वैक्सीनेशन में आने वाली परेशानियों को लेकर बातचीत करें और उसे जल्द से जल्द ठीक कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेट करने पर फोकस करें।

देश में ओमिक्रॉन के कुल केस बढ़कर 355 हुए

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में एक बार फिर बढ़ोतरी हो रही है। नए ओमिक्रॉन वैरिएंट ने चिंता को और बढ़ा दिया है। गुरुवार को 4 राज्यों में ओमिक्रॉन के 64 नए केस सामने आए। इसमें से तमिलनाडु में 33, तेलंगाना में 14, कर्नाटक में 12 और केरल में 5 मामले सामने आए हैं। इसके बाद देशभर में नए वैरिएंट से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या 355 हो गई है। ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 65 मामले महाराष्ट्र में सामने आ चुके हैं। 64 मामलों के साथ दिल्ली दूसरे और 38 केस के साथ तेलंगाना तीसरे नंबर पर है।

दिल्ली में क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर रोक

ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने बुधवार को क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर रोक लगा दी है। बार और सिनेमाघर भी 50% कैपेसिटी के साथ ही खुलेंगे। इसके अलावा भीड़ के इकट्‌ठा होने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर भी रोक लगा दी गई है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने नए आदेश जारी कर दिए हैं। दिल्ली पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाए।

100 से ज्यादा देशों में फैला ओमिक्रॉन

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों की वजह से कई देशों में प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। यह वैरिएंट 100 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के चीफ टेड रोस का कहना है कि दुनिया भर की सरकारों को महामारी को खत्म करने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2022 ऐसा साल होना चाहिए जिसमें हम महामारी को खत्म करें। हर देश की 70% आबादी को अगले साल जुलाई तक वैक्सीन लगा दी जाए तो महामारी को खत्म किया जा सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!