30 साल बाद खुला 125 साल पुराना चर्च

श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर की ग्राीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर स्थित सबसे पुराने सेंट लुक्स चर्च में 30 साल बाद बुधवार को प्रार्थना हुई। क्रिसमस के कुछ दिन पहले बुधवार को लोग चर्च के बाहर नजर आए। 125 साल पुराने इस चर्च को मरम्मत कर दोबारा दुरुस्त किया गया, जिसका प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा गुरुवार को वर्चुअल तरीके से उद्घाटन करेंगे। चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई) के पादरी एरिक ने यह प्रार्थना की, जिसमें कई अन्य लोग शामिल हुए।

चर्च के अधिकारी केन्नेडी डेविड राजन ने कहा कि सही मायनों में हम सब 23 दिसंबर को मिलने वाले थे और इस मौके पर उपराज्यपाल चर्च का उद्घाटन करने वाले थे, लेकिन समय के अभाव में अब वह वर्चुअली तौर पर उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा ईसाई समुदाय प्रशासन द्वारा 100 वर्ष पुराने चर्च के पुनर्निर्माण और प्रार्थना के लिए उसे खोलने पर अति प्रसन्न है। समुदाय के लिए यह सपना पूरा होने जैसा है।

वहीं निर्माणकार्य जारी होने की वजह से क्रिसमस के मौके पर बड़ी संख्या में लोग यहां जश्न नहीं मना पाएंगे। उन्होंने कहा यहां बैठने की व्यवस्था नहीं है। अगर पुनर्निर्माण जल्द पूरा हो जाता तो क्रिसमस की प्रर्थाना यहां पहले की तरह हो जाती। डेविड राजन ने कहा कि बुधवार की प्रार्थाना को हमने रिकॉर्ड कर लिया है, जिसे सचिवालय से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के लिए चलाया जाएगा।

एक महीने पहले श्रीनगर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट स्कीम के तहत जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा प्रायोजित वास्तु-कला और धरोहर के संरक्षण और रखरखाव कार्यक्रम के तहत डलगेट स्थित सेंट लुक्स चर्च का पुनर्नर्मिाण का कार्य किया है। काफी लंबे समय से बंद होने के कारण बर्बाद हुई छत को वापस से मशहूर कश्मीरी कला ‘खत्मबंध’ के टुकड़ों से बनाया गया है। चर्च के मूल आकृति को बरकरार रखा गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!