हम आपको मंदिरों के अनसुलझे रहस्यों के बारे में बताते रहे हैं। इस बार हम बताते हैं आपको ऐसे मंदिर के बारे में जहां पर तेल या घी से नहीं पानी से जलाते हैं दीया। माताजी का यह मंदिर बहुत ही चमत्कारिक है। आओ जानते हैं इस मंदिर के चमत्कार के बारे में।

सपने में दिए दर्शन के बाद दीया जलता है पानी से

बारिश के मौसम में पानी में डूब जाता है मंदिर : यह मंदिर मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में नलखेड़ा गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर गाड़िया गांव के पास कालीसिंध नदी के तट पर स्थित है। गड़ियाघाट वाली माताजी के नाम से मशहूर यह मंदिर बारिश के मौसम में आधा पानी में डूब जाता है। दरअसल, वर्षाकाल में कालीसिंध नदी का जल स्तर बढ़ने से यह मंदिर पानी में डूब जाता है। जिससे यहां पूजा करना संभव नहीं होता। इसके बाद शारदीय नवरात्रि पुन: मंदिर का कामकाजा प्रारंभ हो जाता है।

पानी से प्रज्वलित करते हैं दीया : गड़ियाघाट वाली माताजी के नाम से मशहूर इस मंदिर का चमत्कार यह है कि यहां पर जब माता की ज्यो‍त जलाई जाती है तो वह तेल, घी या मोम से नहीं बिल्क पानी से जलाई जाती है। यह क्रम पिछले कई सालों से जारी है। हालांकि देश में ऐसे अनेक मंदिर हैं, जहां इससे भी लंबे समय से दीये जलते आ रहे हैं लेकिन यहां पर महाजोत जलाई जाती है जो सबसे भिन्न है।

माता ने दिए थे सपने में पानी से ज्योत जलाने का आदेश : यहां के पुजारी का दावा है कि पहले यहां हमेशा तेल का दीपक जला करता था, लेकिन करीब पांच साल पहले उन्हें माता ने सपने में दर्शन देकर पानी से दीपक जलाने के लिए कहा। मां के आदेश के अनुसार पुजारी ने वैसा ही किया।

प्रात:काल उठकर जब पुजारीजी ने मंदिर के पास में बह रही कालीसिंध नदी से पानी भरा और उसे दीये में डाला और दीये में रखी रुई के पास जैसे ही जलती हुई माचिस ले जाई गई, वैसे ही ज्योत जलने लगी। यह देखकर पुजारीजी खुद भी आश्चर्य करने लगे थे परंतु उन्होंने 2 माह तक लोगों से यह बात छुपा कर रखी।

ग्रामीणों में भी देखा चमत्कार : पुजारीजी ने बाद में कुछ ग्रामीणों को इस बारे में बताया तो पहले तो किसी को विश्‍वास नहीं हुआ लेकिन ग्रामीणों के समक्ष दीए में पानी डालकर ज्योत जलाई तो ज्योति सामान्य रूप से जल उठी। उसके बाद से इस चमत्कार के बारे में जानने के लिए लोग यहां काफी संख्या में आते हैं। कहते हैं कि इस मंदिर में रखे दीपक में जब नदी का पानी डाला जाता है, तो वह चिपचिपे तरल पदार्थ में बदल जाता है और दीपक जल उठता है।

पानी से जलने वाला ये दीया बरसात के मौसम में नहीं जलता है। इसके बाद शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन यानी पड़वा से दोबारा ज्योत जला दी जाती है, जो अगले वर्षाकाल तक लगातार जलती रहती है।

आपको कैसी लगी हमारी यह जानकारी? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और इसी तरह की रहस्यमयी बातों को जानने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें और बेल आयकॉन के बटन को दबाना न भूलें ताकि आपको नोटिफिकेशन मिल सके।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!