आप भी करना चाहते हैं भगवान को प्रसन्न तो करें ये 4 काम, श्रीकृष्ण ने स्वयं बताया है इनके बारे में

श्रीकृष्ण बताते हैं कि जो मनुष्य अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रखता है और हमेशा धर्म के रास्ते पर चलता है, ऐसे लोगों से भगवान भी खुश रहते हैं। श्रीकृष्ण ने ऐसे 4 काम बताए हैं जिनसे भगवान भी खुश होते हैं। इन चार कामों में एक है तपस्या। तप के अलावा 3 काम और हैं जो हर इंसान को करने चाहिए। ऐसे मनुष्य के जाने-अनजाने में किए गए पाप माफ हो जाते हैं। इसलिए, हर किसी को इन 4 कामों को जरूर करना चाहिए।

श्लोक
दानेन तपसा चैव सत्येन च दमेन च।
ये धर्ममनुवर्तन्ते ते नराः स्वर्गामिनः।।

  1. दान
    दान करना हिंदू धर्म में बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है। कई ग्रथों में दान करने के महत्व के बारे में बताया गया है। श्रीमद्भागवत के अनुसार, जो मनुष्य जरूरतमदों को नियमित रूप से दान करता है, उसे पुण्य की प्राप्ति होती है। मनुष्य को कभी भी अपने दान का हिसाब-किताब नहीं करना चाहिए। दान गुप्त तरीके से करना चाहिए, उसका दिखावा नहीं करना चाहिए। जो भी दान से संबंधी इन बातों का ध्यान रखता है, उसके सभी पाप कर्म मिट जाते है और उसे स्वर्ग की प्राप्ति होती है।
  2. तपस्या या जप
    तप और भगवान का ध्यान करना हर किसी के लिए जरूरी माना जाता है। कई लोग अपने व्यस्त जीवन के चलते भगवान का ध्यान नहीं करते। ऐसे मनुष्य पर देवी-देवता हमेशा रूठे रहते हैं। रोज दिन में थोड़ा समय भगवान के तप और ध्यान आदि को देने से मनुष्य की सारी परेशानियां अपनेआप खत्म होने लगती हैं और उसे स्वर्ग की प्राप्ति होती है।
  3. मन को वश में रखना
    मनुष्य का मन बहुत ही चंचल होता है। वह हर समय इधर-उधर भटकता रहता है। जिस मनुष्य का मन वश में नहीं रहता, वह बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षाओं वाला होता हैं। ऐसा मनुष्य अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए कोई भी गलत काम कर सकता है और उसे अपने पाप कर्मों की वजह से नर्क जाना पड़ता है। इसलिए, स्वर्ग की इच्छा रखने वालों को अपने मन को वश में रखना बहुत ही जरूरी है।
  4. हमेशा सच बोलना
    सच बोलना मनुष्य के सबसे खास गुणों में से एक माना जाता है। जिस मनुष्य में सच बोलने का गुण होता है, उसे जीवन में हर जगह सफलता मिलती है। झूठ बोलने वाले या झूठ का साथ देने वाले मनुष्य पाप का भागी माना जाता है और उसे नर्क में यातनाएं झेलनी पड़ती हैं। इसलिए, हर किसी को सच बोलने और हर परिस्थिति में सच का ही साथ देने का गुण अपनाना चाहिए।
  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!