शिवराज का दिग्विजय सिंह के आरोपों पर पलटवार, खबरों में रहने के लिए देते हैं ऐसे बयान

दिग्विजय सिंह के आरोपों पर पलटवार करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खबरों में बने रहने के लिए दिग्विजय सिंह ऐसे बयान देते रहते हैं. शिवराज ने कहा कि वह और उनके नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं. पाकिस्तान अपने पत्र में राहुल गांधी को कोट करता है।

शिवराज सिंह ने कहा कि जहां तक बीजेपी और आरएसएस का सवाल है तो उनकी राष्ट्रभक्ति को पूरा देश और पूरा भारत जानता है. बता दें दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि बजरंग दल और बीजेपी के आईटी सेल के पदाधिकारी द्वारा ISI से पैसे लेकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए मध्य प्रदेश पुलिस ने पकड़ा है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने यह आरोप लगाया है जिस पर मैं आज भी क़ायम हूं।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भिंड में एक विवादित बयान दिया. दिग्विजय सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए मुस्लिमों से ज्यादा से गैर मुसलमान जासूसी कर रहे हैं।

जम्मू कश्मीर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर शेख अब्दुल्ला नेहरू पर विश्वास नहीं करते तो कश्मीर हमारे साथ नहीं होता. उन्होने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए कहा, कश्मीर का हल जम्हूरियत, कश्मीरियत और इंसानियत है. मेरा मानना है कि इसी से समस्या का समाधान भी होगा।

‘संघ ने नहीं लिया आजादी की लड़ाई में भाग’

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, बीजेपी और संघ के साथ हमारी वैचारिक लड़ाई है. इन्होंने आजादी के आंदोलन में कभी हिस्सा नहीं लिया. दिग्विजिय ने कहा, ‘1947 से पहले ये लोग कहां थे? जब इंदिरा गांधी ने पाकिस्‍तान के दो टुकड़े कर दिए थे, तब ये लोग कहां थे? इसलिए हमको सबक देने की जरूरत नहीं है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!