व्यापक टीकाकरण के बूते महामारी के बीच भारत मजबूती से खड़ा रहा : नड्डा

पणजी : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को यहां कहा कि जहां पश्चिमी देश कोविड-19 के प्रकोप के बीच लड़खड़ा रहे थे, वहीं नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किए गए व्यापक टीकाकरण अभियान के कारण भारत मजबूत बनकर उभरा है.

दक्षिण गोवा के शिरोडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस जैसे देश अब भी कोविड-19 से लड़ रहे हैं, जबकि भारत एकमात्र ऐसा देश है, जिसने अब तक संक्रमण के खिलाफ 136 करोड़ टीके की खुराक दी हैं.

उन्होंने कहा, ‘भारत के टीकाकरण अभियान ने लोगों को वायरस से लड़ने की ताकत दी है. यदि आप ‘अच्छे दिनों’ (भाजपा की प्रगति और समृद्धि का वादा करने वाला एक चुनावी नारा) का मूल्य जानना चाहते हैं, तो फिर ‘बुरे दिन’ को याद कीजिए.’ भाजपा शासित गोवा में बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना करते हुए नड्डा ने कहा कि इस तरह का परिवर्तन तभी होता है, जब सरकारें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ काम करती हैं.

नड्डा बुधवार को प्रमोद सावंत सरकार का ‘रिपोर्ट कार्ड’ जारी करेंगे. उन्होंने कहा कि इस तरह के दस्तावेज को लोगों के सामने पेश करने की प्रवृत्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी और अब अन्य दलों द्वारा भी इसका पालन किया जा रहा है. नड्डा ने कहा कि पहले की पार्टियां चुनावी वादे करती थीं, उन्हें भूल जाती थीं और फिर अगले चुनाव के दौरान और वादों के साथ फिर से मतदाताओं के पास आती थीं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!