कांग्रेस नेता ने युवती को अश्लील इशारे किए तथा बंदूक दिखाकर धमकाया

इंदौर।  मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में कांग्रेस नेता पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए है।  युवती ने नेता पर  घर में घुसकर अश्लील छेड़छाड़ और बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया है।पुलिस ने युवती के कहने पर  कांग्रेस नेता और उसके साथी पर अनैतिक रूप से घर में घुसने, छेड़छाड़ मारपीट करने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

दरअसल, मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह स्वर्ण सिंह उर्फ सोंटा की फैक्ट्री पर काम करती थी। लेकिन वेतन नहीं मिलने के कारण उसने काम छोड़ दिया था। उसके बाद से ही स्वर्ण सिंह उसे परेशान कर रहा है। आरोपी कभी उसे बीच सड़क पर रोक लेते है, तो कभी फोन लगाकर परेशान करता है। आरोपी युवती पर शादी का दबाव भी बना रहा था।पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत स्वर्ण सिंह की पत्नी से भी की थी लेकिन उसने युवती को परेशान करना बंद नहीं किया। शनिवार रात आरोपी अपने एक साथी  अनमोल संधू के साथ युवती के घर पर पहुंचा और पिस्टल के दम पर युवती को उठाने की धमकी परिजनों को दी। परिजनों ने आरोपी की इस हरकत का वीडियो बना लिया। आरोप है कि उन्होंने महिला को अश्लील शब्द कहते हुए छेड़छाड़ भी की। युवती के पिता और भाई पर बंदूक अड़ाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष द्वारा स्वर्ण सिंह को कांग्रेस सेवादल का प्रदेश संगठन मंत्री और अनमोल को एनएसयूआई का नेता बताया गया है। तेजाजी नगर पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।युवती को जबरदस्ती उठाकर ले जाने का प्रयास करने लगे।

सोंटा खुद को मंत्री तुलसी सिलावट और जीतू पटवारी का खास बताता है और यह भंवरकुआ क्षेत्र से पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है। इस पर पहले भी कई मामलों के प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। सोंटा का साथी अनमोल संधु भी भंवरकुआ क्षेत्र का निगरानीशुदा बदमाश है, जिस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। अनमोल एनएसयूआई से नेतागिरी करता है। युवती ने पुलिस को बताया है की राजनीतिक प्रभाव और पैसा होने की वजह से आरोपितों पर कार्रवाई नहीं की जाती है। कई लोग इनसे प्रताडि़त हो चुके हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!