ठंड से ठिठुरा एमपी, शीतलहर का अलर्ट जारी, पचमढ़ी में माइनस में पारा

भोपाल/अनूपपुर। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण पूरा मध्य प्रदेश ठिठुर रहा है. प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर पारा 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. पचमढ़ी में रात का पारा -0.5 डिग्री दर्ज हुआ. मौसम विभाग ने बताया कि 10 सालों में पहली बार राजधानी भोपाल में भी इतनी ठंड पड़ रही है.

MP Cold Wave 2021
ठंड से ठिठुरा एमपी, शीतलहर का अलर्ट जारी

तीन दिनों तक ठंड से राहत नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक तीन दिनों तक सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. पारा और भी नीचे जा सकता है. पवित्र नगरी अमरकंटक के मैकल पर्वत पर पारा शून्य से भी नीचे यानि माइनस में जाने की संभावना है.उत्तर-उत्तर- पूर्व से चल रही बर्फीली(pachmani temperature below 0 degree celcius) हवाओं की वजह से ठंड बढ़ी है. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 10 साल में भोपाल में इतनी ठंड नहीं पड़ी. इससे पहले 2014 में तापमान माइनस में गया था. तब 29 दिसंबर 2014 को तापमान पचमढ़ी में ही -1.6 तक चला गया था।नर्मदा तट रामघाट मैदान और पार्क में पौधों और घास पर ओस की बूंदे जम गईं. यहां पाला पड़ने से फसलों को नुकसान भी हो सकता है.

MP Cold Wave 2021
ठंड से बचने का पुराना तरीका, अलाव का सहारा ले रहे लोग

बहुत ज्यादा ठंड का अलर्ट

ग्वालियर-चंबल बेल्ट के जिलों के अलावा उमरिया, छतरपुर, सागर, सिवनी, धार, उज्जैन और सीहोर में सीवियर कोल्ड वेव(cold orange alert mp 2021) की संभावना है.

यहां चलेगी शीतहर

रीवा, सतना, जबलपुर, सिवनी, टीकमगढ़, दमोह, निवाड़ी, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, धार, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, सतना, नरसिंहपुर, बैतूल और इंदौर में शीतलहर की संभावना.

MP Cold Wave 2021
अनूपपुर में मौसम की पहली कड़ाके की ठंड

पाले से फसलों को होगा नुकसान

उमरिया, छतरपुर, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, ग्वालियर और गुना जिलों में पाला पड़़ने की संभावना है.

भोपाल-ग्वालियर में सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड

भोपाल और ग्वालियर में 10 साल में पहली बार इतनी ठंड पड़ रही है. भोपाल में पहली बार पारा 4 डिग्री और ग्वालियर में 2 डिग्री के नीचे आया है. इससे पहले 2014 में तापमान माइनस में गया था. तब 29 दिसंबर 2014 को तापमान पचमढ़ी में ही -1.6 तक चला गया था. मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 दिनों तक सर्दी से राहत की उम्मीद नहीं है.

MP Cold Wave 2021
पार्क में जम गई ओंस की बूंदें

अनूपपुर में मौसम की पहली कड़ाके की ठंड

अनूपपुर में भी इस मौसम की पहली कड़ाके की ठंड सोमवार को लोगों ने महसूस की. सोमवार को अनूपपुर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अमरकंटक में सर्दी के तेवर और भी तीखे रहे. यहां पारा 5 डिग्री सेल्सियस रहा. घास पर ओस जमी हुई थी. पिछले 24 घंटों से पूराज जिला बर्फीली हवाओं से ठिठुर रहा है. ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!