दुनिया के 89 देशों में पहुंचा ओमीक्रोन, डेढ़ से तीन दिन में दोगुने हो रहे मामले

जेनेवा । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि 89 देशों में ओमीक्रोन वेरिएंट की पहचान की जा चुकी है। संगठन ने बताया कि यह उन स्थानों पर डेल्टा वेरिएंट की तुलना में तेजी से फैलता है, जहां संक्रमण का सामुदायिक स्तर पर प्रसार अधिक है। इसके मामले डेढ़ से तीन दिन में दोगुने हो जाते हैं।
डब्लूएचओ के बयान के बाद ओमीक्रोन को लेकर पूरी दुनिया में दहशत पैदा हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी ‘एनहैंसिंग रेडिनेस फॉर ओमीक्रोन (बी.1.1.529): टेक्निकल ब्रीफ एंड प्रायोरिटी एक्शन्स फॉर मेंबर स्टेट्स’ रिपोर्ट जारी की। उन्होंने कहा मौजूदा उपलब्ध आंकड़ों को देखते हुए आशंका है कि ओमीक्रोन उन स्थानों पर डेल्टा से आगे निकल जाएगा, जहां सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार अधिक है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 16 दिसंबर 2021 तक, डब्ल्यूएचओ के सभी छह क्षेत्रों के 89 देशों में ओमीक्रोन स्वरूप की पहचान की गई है। जैसे-जैसे अधिक डेटा उपलब्ध होगा, ओमीक्रोन स्वरूप के बारे में वर्तमान समझ विकसित होती जाएगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा इस बात के पर्याप्त प्रमाण हैं कि ओमीक्रोन डेल्टा की तुलना में तेजी से फैलता है। यह सामुदायिक प्रसार वाले देशों में डेल्टा स्वरूप की तुलना में काफी तेजी से फैल रहा है। डेढ़ से तीन दिन में इसके मामले दोगुने हो जाते हैं।
यूरोप में विभिन्न देश सबसे अधिक संक्रामक स्वरूप ओमीक्रोन से उत्पन्न हुई कोविड-19 की संभावित नई लहर से बचने के प्रयास के तहत कड़ी पाबंदियां लगाई हैं जिसके बाद पेरिस से बार्सिलोना तक लोग प्रदर्शन करने लगे हैं। इस महामारी के मामलों में तीव्र वृद्धि के बीच चौकन्ना हो गए फ्रांस और आस्ट्रिया के मंत्रियों ने यात्रा पाबंदियां कड़ी कर दी हैं। फ्रांस ने नए साल पर आतिशबाजी रद्द कर दी है। डेनमार्क ने थियेटर, कंसर्ट हॉल, मनोरंजन पार्क एवं संग्रहालय बंद कर दिए हैं।
आयरलैंड ने पब एवं बार में रात आठ बजे के बाद कर्फ्यू लगा दिया है तथा घर के अंदर एवं बाहर के कार्यक्रमों में लोगों की उपस्थिति सीमित कर दी है। आयरलैंड की प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन ने शुक्रवार को अपने संबोधन में कहा कि नयी पाबंदियां जिंदगियां एवं आजीविका को संक्रामक वायरस से बचाने के लिए जरूरी हैं। अन्य देश अभी और आगे बढ़ सकते हैं। डच सरकार के मंत्री विशेषज्ञ समिति की सलाह पर चर्चा करने के लिए बैठक बुलाई, जिसने पहले से चल रहे आंशिक लॉकडाउन को सख्त करने की सिफारिश की है।
ब्रिटेन की सरकार ने भवनों के अंदर भी मास्क लगाने की जरूरत अनिवार्य कर दी है और तथा नाइट क्लब एवं बड़े कार्यक्रमों में जाने के लिए लोगों को टीकाकरण या हाल का निगेटिव जांच प्रमाणपत्र दिखाने का आदेश दिया है। देश में इस सप्ताह रोजाना संक्रमण बड़ी तेजी से बढ़ा है। अब वैज्ञानिक चेतावनी दे रहे हैं कि सरकार को अस्पतालों में भीड़ रोकने के लिए और कदम उठाने की जरूरत है। ब्रिटेन एवं अन्य देश बूस्टर डोज की गति बढ़ाने में जुटे हैं क्योंकि प्रारंभिक आंकड़ों से सामने आया है कि टीके की दो खुराक ओमीक्रोन के विरूद्ध कम प्रभावी है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!