इस देश ने मान ली ओमिक्रॉन के आगे हार

लंदन: ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के आगे ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने एक तरह से हार मान ली है. कम से कम उनके बयानों से तो यही लगता है. स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron Variant) के बारे में हम अभी भी बहुत कुछ नहीं जानते और इस पर रियेक्ट करने में अब शायद बहुत देरी हो गई है. क्योंकि वायरस के मामले लगातार तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. बता दें कि ब्रिटेन में संक्रमण के नए मामले फिर तेजी से सामने आने लगे हैं.

फिलहाल रही है ये रणनीति
हमारी सहयोगी वेबसाइट WION में छपी खबर के अनुसार, ‘संडे टेलीग्राफ’ में लिखे कॉलम में ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा, ‘ओमिक्रॉन से मिल रही चुनौतियों को हमें बारीकी से देखना होगा. इसके सामने आने के बाद से हमारी रणनीति वैज्ञानिकों के लिए ज्यादा से ज्यादा समय जुटाने की रही है, ताकि वे खतरे का आकलन करके बचाव के उपाय सुझा सकें’. उन्होंने कहा कि जब ये ट्रेंड स्पष्ट परिणाम के तौर पर सामने आएगा, तब तक बहुत देर हो चुकी होगी.

‘गलतियों से सीखना चाहिए’
स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा, ‘संसद में खड़े होकर कोरोना से निपटने के प्लान B पर बहस करना मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा. क्योंकि व्यक्तिगत स्वतंत्रता और अवसरों को बढ़ावा देना मेरे राजनीति में आने का एक कारण है’. इससे पहले एक टीवी शो में साजिद जाविद ने कहा था कि सरकार को पिछली गलतियों से सीखना चाहिए, जिनकी वजह से हालात खराब हो गए थे और संक्रमण के मामलों में तेजी आई थी. उन्होंने कहा था कि यदि हम जल्द कड़े कदम नहीं उठाते, तो इन्फेक्शन के मामलों में इजाफा देखने को मिलेगा.

UK में बढ़ रहा है प्रकोप
ब्रिटेन में ओमिक्रॉन का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. यहां कोरोना के इस नए वैरिएंट के एक दिन में 10,000 से अधिक मामले सामने आए हैं जो कि अब तक इस वैरिएंट के दैनिक मामलों की सर्वाधिक संख्या है. ब्रिटेन में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 90,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए. ब्रिटिश स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) ने शनिवार को ओमिक्रॉन के 10,059 नए मामलों की पुष्टि की थी जो कि शुक्रवार को सामने आए 3,201 मामलों से तीन गुना से अधिक संख्या है. इसके साथ ही ब्रिटेन में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 24,968 मामले दर्ज किए जा चुके हैं.

Omicron से 7 मरीजों की मौत
ब्रिटेन में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 90,418 नए मामले सामने आए,जबकि 125 मरीजों ने इस घातक वायरस के कारण दम तोड़ दिया. वहीं, देश में वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित सात मरीजों की मौत हो चुकी है. ओमिक्रॉन के मामलों की बढ़ती संख्या के चलते सरकार द्वारा सख्त लॉकडाउन नियमों को लागू करने की योजना संबंधी रिपोर्ट का हवाला देते हुए ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा, ‘ हमने पूर्व में देखा है कि सरकार ने किस तरह महामारी का मुकाबला किया है. हम जो भी जरूरी होगा, वो करेंगे’.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!