उत्तरी हवाओं से गौरेला पेंड्रा मरवाही में बढ़ी ठंड

गौरेला पेंड्रा मरवाही: अमरकंटक की तराई में बसे गौरेला पेंड्रा मरवाही में इन दिनों कड़ाके की ठंड के कारण ठिठुरन बढ़ गई है. इलाके में शीतलहर के चलते जन जीवन प्रभावित हो गया है. इलाके में तापमान के लगातार गिरावट के बाद ओस की बूंदे भी जमने लगी है. ठंड से निजात पाने लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं.

पेंड्रा का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है. जिससे पूरा इलाका ठंड की चपेट में आ गया है. प्रशासन की तरफ से फिलहाल शहरी व ग्रामीण इलाकों में चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है. जिससे गरीब तबके के लोग परेशान है. ग्रामीणों के माने तो बीते दिनों से पेंड्रा गौरेला मरवाही इलाके में ठंड बढ़ गयी है. जिसके कारण गर्म कपड़ों से भी राहत नहीं मिल पा रही है. पहाड़ी और जंगली क्षेत्रों में रहने वाले लोग ठंड से अधिक प्रभावित है. मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में लोगों को ठंड और सताएगी.

छत्तीसगढ़ का मौसम 

छत्तीसगढ़ के संभागों की बात की जाए तो अंबिकापुर, बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर सभी संभागों में पिछले 3 दिनों से कड़ाके की ठंड और सर्दी पड़ रही हैं. लगभग सभी जगहों पर न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. सोमवार की सुबह रायपुर का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री, अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री, जगदलपुर का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया.

  • सम्बंधित खबरे

    मिलेगा हर मुश्किल का समाधान, यहां इकट्ठा हो रहे साइबर विशेषज्ञ, लगाएंगे साइबर की पाठशाला 

    डिजिटल युग में हर कोई साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो रहा है. साइबर अपराधों से बचने में सबसे बड़ी बाधा है साइबर अपराधों से जुड़ी जागरूकता की कमी और इसी…

    गौरेला पेंड्रा मरवाही में अचानक तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    गौरेला पेंड्रा मरवाही.:भीषण गर्मी के बीच दोपहर बाद अचानक गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हुई। ओलावृष्टि के साथ हुए इस तेज बारिश ने…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!