मिलेगा हर मुश्किल का समाधान, यहां इकट्ठा हो रहे साइबर विशेषज्ञ, लगाएंगे साइबर की पाठशाला 

डिजिटल युग में हर कोई साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो रहा है. साइबर अपराधों से बचने में सबसे बड़ी बाधा है साइबर अपराधों से जुड़ी जागरूकता की कमी और इसी का फायदा उठाकर साइबर क्रिमिनल आम आदमी को लगातार चंगुल में फंसाकर शिकार बना रहे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में लोगों को साइबर जागरूकता के लिए एक पाठशाल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के साइबर एक्सपर्ट लोगों को डिजिटल अपराध से बचने के गुर बताएंगे.

देश के मशहूर साइबर अपराध के जानकर व विशेषज्ञ डा. रक्षित टंडन गुरुवार  5 दिसंबर को फेसबुक लाइव के जरिए साइबर की पाठशाला लगाएंगे. इस ऑनलाइन साइबर पाठशाला के जरिए साइबर एक्सपर्ट रक्षित टंडन आम लोगों को साइबर सुरक्षा का समाधान बताएंगे और उनके चंगुल से बचने के उपाय बताएंगे.

साइबर अपराध को लेकर सजग हैं गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता

 गौरतलब है वर्तमान में पढ़े और कढ़े दोनों लोग साइबर अपराधियों के चंगुल से फंस रहे हैं. लोगो में बेसिक जानकारी का अभाव नहीं होने से लगातार उनके चंगुल में फंसकर नुकसान उठा रहे है, गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता लगातार साइबर जागरूकता के लिए अभियान फैलाने का काम कर रही हैं.

फेसबुक पर लगेगी साइबर की पाठशाला, एक्सपर्ट देंगे सवालों का जवाब

आगमी 5 दिसंबर को दोपहर 3 बजे मशहूर साइबर अपराध विशेषज्ञ डॉक्टर रक्षित टंडन गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला पुलिस के फेसबुक पेज पर लाइव रहेंगे. जिला पुलिस अधीक्षक गौरेला पेंड्रा मरवाही भावना गुप्ता ने नागरिकों से 5 दिसंबर जिला पुलिस के फेसबुक पेज पर साइबर की पाठशाला में आम लोगों को जुड़ने की अपील की है.

डॉक्टर रक्षित टंडन साइबर अपराधों की जानकारी और उससे बचने की टिप्स देंगे

कार्यक्रम में डॉक्टर रक्षित टंडन फेसबुक लाइव में साइबर अपराधों की जानकारी और उससे बचने के टिप्स देंगे. कैसे और किस तरह से साइबर अपराधी लोगों को अपनी जाल में फंसाते हैं, यह जानकारी भी लोगों से साझा करेंगे. एसपी भावना गुप्ता इससे पहले भी जिले के नागरिकों को साइबर अपराध से बचाने के लिए वर्कशॉप भी किए हैं.

भावना गुप्ता मानती हैं कि आम आदमी को साइबर अपराध से बचने के लिए स्वयं सचेत होना पड़ेगा. नागरिक यदि जागरूक रहे तो साइबर अपराधी कितने भी शातिर हो उनकी दाल नहीं गलने वाली है, इसलिए प्रत्येक नागरिक जो मोबाइल और कंप्यूटर से जुड़े हैं, उन्हें साइबर अपराध के प्रति स्वयं जागरूक होने की जरूरत है.

जागरूकता के लिए जामतारा एक्टर स्पर्श गुप्ता को आमंत्रित कर चुकी हैं एसपी

साइबर अपराध के विरुद्ध जन जागरूकता लाने में जुटी गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला एसपी भावना गु्प्ता को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए साइबर फ्रॉड से जुड़ी नेटफ्लिक्स की मशहूर वेब सीरीज जामतारा के अभिनेता स्पर्श श्रीवास्तव को आमंत्रित कर चुकी हैं. अभिनेता ने फेसबुक पेज के जरिए लोगों को साइबर अपराध का अनुभव साझा किया था.

मोबाइल व कंप्यूटर से जुड़े लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक होने की जरूरत

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता मानती हैं कि आम आदमी को साइबर अपराध से बचने के लिए स्वयं सचेत होना पड़ेगा. नागरिक यदि जागरूक रहे तो साइबर अपराधी कितने भी शातिर हो उनकी दाल नहीं गलने वाली है, इसलिए प्रत्येक नागरिक जो मोबाइल और कंप्यूटर से जुड़े हैं, उन्हें साइबर अपराध के प्रति स्वयं जागरूक होने की जरूरत है.

  • सम्बंधित खबरे

    गौरेला पेंड्रा मरवाही में अचानक तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    गौरेला पेंड्रा मरवाही.:भीषण गर्मी के बीच दोपहर बाद अचानक गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हुई। ओलावृष्टि के साथ हुए इस तेज बारिश ने…

    बॉयफ्रेंड निकला धोखेबाज: बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा, तभी अचानक आ धमकी गर्लफ्रेंड, जमकर हुआ बवाल

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बीते दिनों दुल्हें की पिटाई कर उसे जूते की माला पहनाकर स्वागत किया गया था. इसके बाद अब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से कुछ इसी तरह का…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!