दक्षिण अफ्रीका से आई महिला मिली संक्रमित जिले में अलर्ट दिल्ली भेजा गया सैंपल

नई दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के मलावी से लौटी महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि से हड़कंप मचा हुआ है। ओमिक्रॉन संकट को देखते हुए मेरठ जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जीनोम सिक्वेसिंग के लिए महिला का सैंपल दिल्ली भेजा गया है। संपर्क में आने वाले 21 अन्य लोगों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं, आनन फानन में डीएम के. बालाजी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ शनिवार को बैठक की। विदेश से आने वालों की निगरानी और सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अफ्रीका से शहर की एक पॉश कॉलोनी में अपने माता-पिता के घर लौटी महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 12 दिसंबर को महिला एयरपोर्ट से सीधे मेरठ पहुंची। उसका घर नोएडा में है। एयरपोर्ट से सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने महिला की सैंपलिंग की। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि महिला के परिवार वालों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना नहीं दी और न ही कोरोना की जांच कराई। विभाग अब जानकारी छिपाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। जिले में शनिवार को विदेश से लौटे 87 नए यात्रियों की सूची मिली है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक 16 दिन में 1589 यात्री विदेश से लौट चुके हैं। इनमें से 974 की जांच की गई। राहत की बात है कि इनमें से किसी में भी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, शनिवार को संक्रमित महिला के अलावा जिन तीन लोगों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं, उनकी रिपोर्ट नहीं आई है। ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीनेशन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने डीएम को बताया कि अब तक 82 प्रतिशत लोगों ने प्रथम डोज और 47 प्रतिशत ने ही दूसरा डोज लिया है। वहीं, शनिवार को लक्ष्य के सापेक्ष 14 हजार 985 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जिले में 4 लाख 63 हजार 564 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक पहली डोज भी नहीं लगवाई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!