दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर यात्रा करने के लिए 25 दिसंबर से अदा करना होगा टोल टैक्स

नई दिल्ली । दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर फ्री सफर का मजा लेने वाले लोगों को अब जेब ढीली करनी पड़ेगी। किसानों के गाजीपुर बॉर्डर खाली करने के बाद यहां ट्रैफिक सुचारु किया गया है। वाहनों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि को देखते हुए टोल लगाने का फैसला लिया गया है। उल्लेखनीय है कि 25 दिसंबर से फ्री सफर पर ब्रेक लग जाएगा और लोगों को टोल टैक्स देना होगा।
82 किमी लंबा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे दिल्ली को मेरठ से जोड़ता है। अभी तक ट्रैफिक बिना टोल के ही चल रहा था। लेकिन अब इस रूट पर चलने के लिए कीमत देनी होगी। मसलन सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक लोगों को 65 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान करना होगा।
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि 25 दिसंबर सुबह 8:00 बजे से टोल वसूला जाएगा। डासना से मेरठ की तरफ जाने पर टोल भुगतान करना होगा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर जगह-जगह से टू व्हीलर और थ्री व्हीलर के साथ ही बैलगाड़ी आदि के प्रवेश पर प्रतिबंध है। हालांकि इसके बावजूद लोग मनमानी करते हैं। अब दोपहिया, तिपहिया वाहनों का चालान किया जाएगा जो कि उनके मोबाइल पर 8 घंटे में भेजा जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!