स्मृति ईरानी और नितिन गड़करी 25 को आएंगे अमेठी देंगे अरबों की सौगात

अमेठी । अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आगामी 25 तारीख को अमेठी आ रही है। स्मृति जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के साथ अमेठी के विकास के लिए अरबों रुपए की योजनाओं की सौगात देंगी। विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत के साथ ही अमेठी में सियासी पारा चढ़ने लगा है। एक दिन पहले जहां राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ अमेठी में पदयात्रा करके गए हैं। वही 25 तारीख को सांसद स्मृति ईरानी द्वारा एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर अमेठी को कई विकास योजनाओं से आच्छादित किया जाना है। कार्यक्रम को लेकर सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता लगातार अमेठी में ही कैंप कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में जगदीशपुर रायबरेली एनएच का शिलान्यास किया जाएगा। रायबरेली को सीधे जगदीशपुर से जोड़ने वाली इस सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिया गया है।राज मार्ग एवं परिवहन मंत्रालय ने इसे टू लेन नेशनल हाईवे के रूप में विकसित करने की मंजूरी दे दी है। 46 किलोमीटर लंबी इस सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण व निर्माण पर लगभग 720 करोड रुपए का खर्च आएगा। जवाहर नवोदय विद्यालय के मंच से ही इस सड़क का शिलान्यास होगा। रायबरेली से अयोध्या को जोड़ने के लिए यह एक प्रमुख राजमार्ग होगा। इसके साथ ही 45 किमी लंबे जामो भादर मार्ग का भी शिलान्यास होगा। जर्जर हो चुके इस मार्ग को स्मृति ईरानी के प्रयासों से पुनः बनाया जा रहा है। जगदीशपुर- बाजार शुकुल मार्ग का भी शिलान्यास होगा। इसके साथ ही कई अन्य योजनाओं परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। सभी नेता जवाहर नवोदय विद्यालय प्रांगण में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में सरकार के मंत्री सुरेश पासी स्थानीय विधायक व कई अन्य प्रमुख नेता भी शामिल होंगे। इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि दीदी स्मृति ईरानी का प्रयास अमेठी का सर्वांगीण विकास है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!