बाइक में आग लगाकर आत्महत्या के लिए किले से कूदा

ग्वालियर। किले पर सास-बहू के मंदिर के पास बाइक में आग लगाने के बाद एक युवक के आत्महत्या करने के इरादे से कूद गया। इसके बाद खलबली मच गई। युवक ने झाड़ी में अटकने के बाद चिल्लाकर लोगों से बचाने के लिए मदद मांगी। अपना नाम सुनील रावत निवासी आनंद नगर भी बताया। उसने लोगों को एक दोस्त का मोबाइल नंबर भी दिया। दोस्त ने पूरी बात सुनने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक को तलाशने के लिए दमकल दस्ते को बुला लिया। 3 घंटे चले रेस्क्यू में युवक नहीं मिला। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह तक के लिए स्थगित करना पड़ा। बाइक पर रजिस्ट्रेशन नंबर शिवनगर मोतीझील निवासी श्याम रावत के नाम पर दर्ज है। पुलिस पार्टी युवक का पता लगाने के लिए शिवनगर व आनंद नगर भेजी गईं हैं।

किले पर सास-बहू मंदिर के पास सेवानगर की तरफ से एक युवक के कूदने की सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाने के टीआई वायएस तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस को प्राचीन सास-बहू मंदिर के पास एक बाइक जली हुई हालत में मिली। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक ने जान देने के लिए कूदने से पहले बाइक में आग लगाई है।

बचाओ-बचाओ चिल्ला रहा था

पुलिस को किले पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक युवक नीचे पेड़ में अटका हुआ था। युवक ने बताया कि वह गिरने के बाद झाड़ियों में अटक गया है। उसका नाम सुनील रावत निवासी आनंद नगर है। उसने लोगों को अपने एक दोस्त का मोबाइल नंबर देते हुये बताया कि इस नंबर पर मेरे गिरने की सूचना दे दो। वह मुझे बचाने के लिए आ जाएगा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इस मोबाइल नंबर कॉल कर सुनील के गिरने की सूचना दी। लेकिन कोई मौके पर नहीं आया। पुलिस ने किले से नीचे झांककर देखा तो कोई नजर नहीं आया। पुलिस ने आवाज भी लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस ने युवक को तलाशने के लिए फायर बिग्रेड को मौके पर बुला लिया।

3 घंटे चला रेस्क्यू, रस्सी से बांधकर दमकलकर्मी को भी नीचे उतारा

फायर ऑफिसर देवेंद्र जखेनिया ने बताया कि किले से कूदे युवक को तलाशने के लिए किले की तलहटी में 3 घंटे से अधिक समय तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत सेवानगर की तरफ से भी दमकल कर्मियों को चढ़ाकर सर्च कराया गया। इसके अलावा एक कर्मचारी को रस्से से बांधकर झाड़ियों में उतारकर युवक को तलाश कराया गया। आधी ऊंचाई तक पहुंचकर दकमल कर्मी ने युवक को आवाज भी लगाई। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बारिश के कारण किले के आसपास कांटेदार झाड़ियां उग आई हैं। इसके कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में काफी परेशानी आई। काफी कोशिशों के बाद युवक का कुछ पता नहीं चल सका।

शिवनगर व आनंद नगर में युवक की तलाश

टीआई वायएस तोमर ने बताया कि तलहटी में युवक के नहीं मिलने पर सास-बहू मंदिर के पास मिली बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर को सर्च करने पर पता चला कि यह बाइक शिवनगर मोतीझील के श्याम रावत के नाम रजिस्टर्ड है। युवक का पता लगाने के लिए पुलिस पार्टी आनंद नगर व शिवनगर भेजी गईं हैं। किले से कूदे युवक के दोस्त ने भी अपना मोबाइल नंबर भी स्विच्डऑफ मिल रहा है।

यह भी आशंका-

1- झाड़ियों में अटकने के बाद युवक को नीचे उतरने के लिए कोई सहारा मिल गया। और वह उसकी मदद से किले की तलहटी में उतरकर पुलिस के डर से गायब हो गया।

2- झाड़ियों पर से पकड़ ढीली होने के बाद नीचे की तरफ गिरकर अन्य किसी झाड़ी में अटक गया हो।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!