भारतीय मूल के आनंद ईश्वरन बने वीएम सॉफ्टवेयर के नए सीईओ, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में भी शामिल

विदेशी कंपनियों में भारतीय मूल के सीईओ की सूची में एक नाम और जुड़ गया है। सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली कंपनी वीएम सॉफ्टवेयर ने आनंद ईश्वरन को अपना नया सीईओ नियुक्त किया है।

डाटा प्रबंधन समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी वीएम सॉफ्टवेयर (Veeam Software) की कमान अब भारतीय मूल के आनंद ईश्वरन संभालेंगे। उन्हें कंपनी का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का सदस्य नियुक्त किया गया है।

कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा हया है कि आनंद ईश्वरन विलियम एच लार्जेंट की जगह लेंगे जो बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के चेयरमैन की अपनी भूमिका पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सीईओ पद से हट रहे हैं। कंपनी का मुख्यालय स्विट्जरलैंड में स्थित है

ईश्वरन की नियुक्ति को लेकर लार्जेंट ने कहा कि आनंद ईश्वरन जैसा अनुभवी व्यक्ति हमें सफलता के एक नए युग में ले जाएगा। ईश्वरन अपने साथ नए बिजनेस मॉडल विकसित करने का बड़ा अनुभव लेकर आएंगे। इससे हमें अपने कारोबार को बेहतर करने में मदद मिलेगी।

वीएम से पहले रिंग सेंट्रल के सीओओ थे ईश्वरन

वीएम से जुड़ने से पहले ईश्वरन रिंगसेंट्रल इंक के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) और अध्यक्ष थे। वह माइक्रोसॉफ्ट के साथ भी काम कर चुके हैं। यहां पर ईश्वरन ने कंपनी की इंडस्ट्री एवं डिजिटल, कस्टमर केयर और कस्टमर सक्सेस टीमों का नेतृत्व किया था।

इसके अलावा वह सॉफ्टवेयर कंपनी SAP के कार्यकारी उपाध्यक्ष और एचपी में वैश्विक सॉफ्टवेयर सेवाओं में उपाध्यक्ष रहे हैं। वह विग्नेट (अब ओपेनटेक्स्ट) में वैश्विक सेवाओं के उपाध्यक्ष व ब्राउन कन्सल्टिंग (अब फेयर आइजक) में वरिष्ठ प्रबंधक की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!