सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजने के लिए मोदी ने भूटान का आभार जताया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द द्रूक ग्यालपो’ से नवाजने के लिए भूटान नरेश का आभार जताया और कहा कि भारत अपने इस पड़ोसी मुल्क से एक निकटवर्ती मित्र की तरह बर्ताव करेगा और उसकी विकास यात्रा में भारत हरसंभव मदद जारी रखेगा. मोदी ने भूटान के राष्ट्रीय दिवस पर वहां के नागरिकों को बधाई भी दी.

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि वह भूटान के टिकाऊ विकास के अनूठे मॉडल और उनके जीवन के आध्यात्मिक तरीकों के प्रशंसक हैं. उन्होंने कहा कि भूटान के नरेशों ने एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है और उन्होंने दोनों देशों के बीच दोस्ताना संबंधों को विशेष रूप से विकसित किया है.

भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय शेरिंग ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें यह सुनकर बेहद खुशी हुई कि सर्वोच्च असैन्य अलंकरण ‘ऑर्डर ऑफ द द्रूक ग्यालपो’ के लिए नरेंद्र मोदी के नाम की घोषणा की गई है. शेरिंग ने कहा, ‘इन वर्षों के दौरान, विशेष रूप से महामारी के दौरान मोदी ने जो बिना शर्त मित्रता निभाई है और मदद की है, भूटान नरेश ने उसे रेखांकित किया है.’

इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘धन्यवाद भूटान के प्रधानमंत्री. इस गर्मजोशी भरे कदम से अभिभूत हैं और इसके लिए भूटान नरेश के प्रति आभार व्यक्त करता हूं.’ मोदी ने कहा, ‘मेरा सौभाग्य है कि मुझे भूटानी भाई और बहनों का प्यार मिल रहा है. इस अवसर पर मैं वहां के सभी नागरिकों को भूटान के राष्ट्रीय दिवस पर शुभकामनाएं देता हूं.’ पिछले साल, प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिकी सशस्त्र बलों का ‘लीजन ऑफ मेरिट बाय द यूएस गवर्नमेंट’ पुरस्कार मिला था, जो उत्कृष्ट सेवाओं और उपलब्धियों के प्रदर्शन में विशिष्ट मेधावी आचरण के लिए दिया जाता है.

रूस ने 2019 में मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू’ पुरस्कार से सम्मानित किया. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी 2019 में मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड’ से सम्मानित किया था.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!