ओवरलोडिंग की तो नहीं मिलेगी रेत, होगा कड़ा एक्शन: संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना

ग्वालियर, अवैध रेत उत्खनन और अवैध रेत परिवहन के खिलाफ संभाग आयुक्त ने सख्ती के निर्देश दिये हैं। आयुक्त ने ऐसे वाहनों को रेत देने से स्पष्ट इंकार कर दिया है जो अपने वाहनों में लकड़ी के पटिये लगाकर ओवरलोडिंग करते हैं । संभाग आयुक्त ने एसपी और आरटीओ को ऐसे वाहनों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने के निर्देश दिये हैं। ग्वालियर एवं चंबल संभाग के आयुक्त आशीष सक्सेना ने पिछले दिनों बैठक में निर्देश दिये थे ऐसे वाहनों ( ट्रक, डंपर, ट्रैक्टर ट्राॅली) को रेत ना उपलब्ध कराई जाए जी लकड़ी के पटिया लगाकर अधिक रेत भरते हैं। यानि ओवरलोडिंग करते हैं। संभाग आयुक्त के निर्देश के बाद खनिज विभाग ने ग्वालियर कलेक्टर के माध्यम से एमपी सेल्स कार्पोरेशन को आदेश दिया है कि ऐसे वाहनों को रेत नहीं दी जाए।आदेश में एसपी और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को लकड़ी के पटिया लगाकर ओवरलोडिंग करने वाले रेत वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिये गए हैं। आदेश में कहा गया है कि इस मामले में जिस किसी की भी लापरवाही सामने आयेगी उसके खिलाफ भी एक्शन लिया जायेगा।

पटिया लगाकर ओवरलोडिंग की तो नहीं मिलेगी रेत, होगा कड़ा एक्शन, संभाग आयुक्त ने दिये सख्ती के निर्देश
  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!