5 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को मौत तक कैद की सजा, 87वें दिन आया फैसला

उज्जैन । पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, फिर उसकी हत्या के मामले में शनिवार को विशेष अदालत ने दोषी को मौत तक कैद की सजा सुनाई। डीएनए, डायटम टेस्ट रिपोर्ट व अन्य परिस्थिति जन्य साक्ष्य दोषी को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण रहे। वारदात के 87वें दिन कोर्ट का फैसला आ गया।

बता दें कि भूखी माता मंदिर बायपास के समीप ईंट-भट्टे पर बने झोपड़े में 6 जून-2019 की रात मासूम अपने दादा-दादी के पास सो रही थी। मूल रूप से आगर निवासी उसके माता-पिता यहां भट्टे पर काम करते थे। दोनों पास की ही झुग्गी में सो रहे थे। इस दौरान एक बदमाश बच्ची को उठा ले गया। पहले उसके साथ ज्यादती की, बाद में बच्ची का सिर व चेहरा ईंट से वार कर कुचल दिया था। इसके बाद शव को शिप्रा नदी में फेंक दिया था।

पड़ोस में ही रहता था दरिंदा

बच्ची के गायब होने के बाद परिजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अगले दिन शव शिप्रा नदी में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपित शिवा पिता सुनील राव (19) को गिरफ्तार कर लिया था। वे पड़ोस में ही रहता था। पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 449, 376 ए, बी, 366, 302, 201, पॉक्सो एक्ट की धारा 5, 6 और एससीएसटी एक्ट की धारा 3(2)(5) में कायमी की थी।

कम उम्र भी रही फांसी नहीं देने का कारण 

कोर्ट ने मामले को विरल से विरलतम प्रकृति का नहीं माना। वहीं शिवा राव की उम्र भी 19 वर्ष होने के कारण उसे फांसी की सजा नहीं देना भी एक कारण बताया जा रहा है। कोर्ट ने शिवा को शेष प्राकृतिक जीवन मौत तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। शासन की ओर से पैरवी डीडीपी (विशेष लोक अभियोजक) आरके चंदेल ने की।

यह होता है डायटम टेस्ट

डायटम टेस्ट यह बताता है कि किसी की मौत पानी में डूबने से हुई है या दूसरे कारण रहे। दरअसल, जलस्रोतों में डायटम नामक पदार्थ पाया जाता है। अगर व्यक्ति की मौत डूबने से होती है तो उसके शरीर में यह तत्व पहुंच जाता है। अगर व्यक्ति डूबने से नहीं मरा या उसे मारकर नदी या तालाब में फेंका गया है तो यह तत्व भीतर नहीं जाता।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!