कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं हरभजन सिंह?

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बुधवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की. पंजाब चुनाव से कुछ महीने पहले हुई इस मुलाकात के बाद हरभजन के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. हरभजन के साथ अपनी इस मुलाकात की तस्वीर नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्विटर पर भी शेयर की है. सिद्धू ने यह तस्वीर शेयर करके लिखा है, “संभावनाओं से भरी तस्वीर ….. चमकते सितारे भज्जी के साथ.” हालांकि राजनीति में आने को लेकर हरभजन सिंह ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

बता दें इससे कुछ दिन पहले हरभजन सिंह के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की भी अटकलें लगाई जा रही थीं जिन्हें सिंह ने खारिज कर दिया था. सूत्रों की मानें तो पंजाब कांग्रेस हरभजन सिंह को किसी महत्वपूर्ण सीट से चुनावी मैदान में उतारना चाहती है. इसके साथ ही भज्जी पार्टी के स्टार प्रचारकों में भी शामिल हो सकते हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि इसे लेकर हरभजन सिंह ने बातचीत जारी है हालांकि फिलहाल इस पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी है.
 कुछ समय पहले ही एक मीडिया संस्थान ने ट्विटर पर एक ट्वीट में हरभजन सिंह को टैग करते हुए सूत्रों के माध्यम से लिखा था, ‘पंजाब बीजेपी 2022 के पंजाब चुनाव से पहले हरभजन सिंह और युवराज सिंह पर नजर गड़ाए हुए है. दोनों जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. हरभजन सिंह ने इस खबर को रीट्वीट करते हुए फेक करार दिया था.

बता दें पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसे लेकर सभी पार्टियां अभी से जोरआजमाइश में लगी हैं. चुनाव आयोग भी राज्य के दौरे पर है. ऐसा समझा जाता है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए जनवरी में तारीखों की घोषणा कर सकता है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!