चीन में कोरोना वायरस के ‘डेल्टा’ स्वरूप के ‘उप वंश एवाई.4’ के मामले आए सामने

बीजिंग : चीन के झेजियांग प्रांत में हाल ही में कोविड-19 के 138 मामले सामने आए हैं. ये सभी लोग कोरोना वायरस के ‘डेल्टा’ स्वरूप के ‘उप वंश एवाई.4’ से संक्रमित हैं. इसके मद्देनजर अधिकारियों ने पूर्वी प्रांत के लाखों लोगों के बाहर यात्रा करने पर रोक लगा दी है.

सरकारी ‘सीजीटीएन-टीवी’ की खबर के अनुसार, चीन में पहली बार ‘डेल्टा’ स्वरूप के नए उप वंश के मामले सामने आए हैं. सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने रविवार को अपनी एक खबर में बताया कि झेजियांग प्रांत में पांच से 12 दिसंबर के बीच कोविड-19 के 138 मामले सामने आए.

प्रांतीय मुख्यालय हांगझोऊ से रविवार को आई एक खबर में बताया गया कि झेजियांग में सामने आए 138 मामलों में से निंग्बो में 11, शाओक्सिंग में 77 और प्रांतीय राजधानी हांगझोऊ में 17 मामले सामने आए. खबर में, रोग नियंत्रण एवं रोकथाम के झेजियांग प्रांतीय केन्द्र के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया कि पूर्ण जीनोम अनुक्रमण और विश्लेषण के बाद पता चला है, ये सभी कोरोना वायरस के ‘डेल्टा’ स्वरूप के उप वंश एवाई.4 से संक्रमित हैं. इसे अधिक संक्रामक और मूल कोरोना वायरस से अधिक ‘वायरल लोड’ वाला बताया गया है.

स्थानीय अधिकारियों ने एहतियाती कदम उठाते हुए जनसभाओं और यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिए हैं. प्रांत की आबादी करीब 6.46 करोड़ है. सरकारी ‘सीजीटीएन-टीवी’ की खबर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के आंकड़ों के हवाले से कहा गया कि चीन में रविवार को कोविड-19 के 101 मामले सामने आए. नए 101 मामलों में से 17 लोगों को ही संक्रमण के लक्षण थे.

आयोग ने बताया कि सोमवार को सामने आए 80 मामलों में से 74 झेजियांग, पांच इनर मंगोलिया और एक शानक्सी प्रांत में सामने आए. आयोग के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 के 99,780 मामले सामने आ चुके हैं और संक्रमण से 4,636 लोगों की मौत हुई है. देश में अभी 1,381 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 27 लोगों की हालत गंभीर है.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!