‘अन्नाथी’ की सफलता के बाद नयनतारा ने लॉन्च की कंपनी

मुंबई । दक्षिण भारत की लेडी सुपरस्टार नयनतारा अब एक्टिंग और प्रोडक्शन के अलावा बिजनेस में भी अपना हाथ आजमा रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने मंगेतर विग्नेश शिवन के साथ बिजनेस के क्षेत्र में कदम रखा है। दोनों ने मिलकर चेन्नई स्थित चाय वाले बेवरेज ब्रांड में इनवेस्ट किया है। इसके अलावा अब इस बात की आधिकारिक पुष्टि भी हो चुकी है कि अभिनेत्री ने एक और कंपनी खोली है।
 नयनतारा ने इंस्टाग्राम पर अपने नए बिजनेस पार्टनर के साथ तस्वीर शेयर कर नई कंपनी के बारे में बताया है। उन्होंने त्वचा विशेषज्ञ रेनिता राजन  से हाथ मिलाया है और ब्यूटी रिटेल ब्रांड द लिप नाम की कंपनी को लॉन्च किया है। मालूम हो कि अभिनेत्री अपने मंगेतर विग्नेश के साथ मिलकर राउडी पिक्चर्स  प्रोडक्शन हाउस भी चला रहे हैं और इन दिनों इस बैनर तले फिल्म ‘कूझंगल’ का निर्माण भी जारी है जिसका निर्देशन विनोद राज कर रहे हैं और अब वे लिप बाम कंपनी की भी मालकिन बन गई हैं। ये कपल धीरे-धीरे अपना बिजनेस बढ़ा रहा है और इससे पहले नयनतारा ने रजनीकांत के नजदीक एक नया घर भी खरीदा था।बात अगर नयनतारा के फिल्मों को लेकर करें तो वे इन दिनों चिरंजीवी  स्टारर फिल्म ‘गाडफादर’ में बिजी हैं और ‘काथू वाकूला रेंडू काधाल’ की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं।
काथू वाकूला रेंडू काधाल’ का निर्देशन नयनतारा के बॉयफ्रेंड विग्नेश शिवन ने किया है और इसमें वे विजय सेतुपति के अपोजिट में नजर आएंगी। इसके अलावा नयनतारा ‘ओ2’, ‘कनेक्ट’ और ‘शेर’ की शूटिंग भी कर रही हैं। इनमें से नाग अश्विन निर्देशित कनेक्ट पहले सामंथा को ऑफर हुई थी लेकिन दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी होने के कारण और कोविड लॉकडाउन के चलते इस पर वे ध्यान नहीं दे सकीं और अब इसमें नयनतारा का चयन हुआ है। हालिया रिलीज अन्नाथे के जरिए भी नयनतारा खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!