हरनाज संधू इन फिल्मों में कर चुकीं हैं काम

मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतने वाली चंडीगढ़ की हरनाज संधू ने पूरे देश का मान बढ़ाया है। इजराइल के इलियट में आयोजित 70वें मिस यूनिवर्स 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पंजाब की 21 वर्षीय महिला ने 2000 में लारा दत्ता की जीत के 21 साल बाद वही ताज हासिल किया। हरनाज ने पराग्वे और दक्षिण अफ्रीका की सुंदरियों को हराकर ये प्रतियोगिता अपने नाम किया। संधू को इस कार्यक्रम में मेक्सिको की पूर्व मिस यूनिवर्स 2020 एंड्रिया मेजा ने ताज पहनाया, जिसे विश्व स्तर पर लाइव-स्ट्रीम किया गया था।

2019 में रहीं थीं असफल

संधू ने इससे पहले भी कई ब्यूटी पेजेंट अपने नाम किए हैं। सबसे पहले साल 2017 में टाइम्स फ्रेश फेस मिस चंडीगढ़ के रूप में संधू को चुना गया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2018 में हरनाज मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया की विजेता रहीं तो वहीं 2019 में फेमिना मिस इंडिया पंजाब बनीं। हालांकि इसी साल उन्होंने फेमिना मिस इंडिया में भी भाग लिया था पर वो अंतिम 11 में जगह नहीं बना पाई थीं।

पंजाबी फिल्मों में भी किया है काम

इसी साल 30 सितंबर को मुंबई में आयोजित मिस दिवा 2021 में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के बाद, संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 उम्मीदवार में भारत का प्रतिनिधित्व किया और बड़ी जीत हासिल की।सौंदर्य प्रतियोगिताओं के अलावा, उन्होंने कुछ पंजाबी फिल्मों जैसे ‘यारा दिया पू बरन’ और ‘बाई जी कुट्टंगे’ में भी काम किया है।

शेर लिखने का भी है शौक

चंडीगढ़ में जन्मी और पली-बढ़ी संधू ने चंडीगढ़ से ही स्कूलिंग और कॉलेज की पढ़ाई पूरी की है। हरनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, उनका इंस्टाग्राम प्रोफाइल देखने के बाद अंदाजा हो जाएगा कि वो बिल्कुल गर्ल नेक्सट डोर वाली फील देती हैं। उन्हें आम लड़कियों की तरह दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद है। इसके अलावा उन्हें एक्टिंग, म्यूजिक, योगा तैराकी, घुड़सवाली में भी दिलतस्पी है। हरनाज के बारे में कम ही लोग जानते हैं कि उन्हें पंजाबी में शेर लिखने भी पसंद हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!