काशी में पीएम मोदी ने हर-हर महादेव के जयघोष संग भोजपुरी में शुरू किया था भाषण

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भव्य विश्वनाथ धाम का लोकार्पण हुआ. यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के विजन की जमकर तारीफ की. पीएम ने धाम में अर्जुन वृक्ष भी लगाया है. यहां प्रधानमंत्री ने भोजपुरी में भाषण की शुरुआत की और कहा कि हृदय गद गद हौ, मन अहलादित हौ, हर हर महादेव.वाराणसी में पीएम मोदी ने सोमवार को यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर एक तीर से कई निशाने साधे. यहां उन्होंने हिंदुत्व को आगे रखकर शिवभक्त के रूप में सनातन धर्म के लोगों का दिल जीतने की कोशिश की. साथ ही बाबा विश्वनाथ की पूजा संपन्न करने के बाद इस कॉरिडोर का निर्माण करने वाले मजदूरों के साथ समय बिताया. विश्वनाथ धाम परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन मजदूरों पर पुष्प वर्षा की और इनके साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई.

विश्वनाथ धाम परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन मजदूरों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में सोमवार को बाबा काल भैरव मंदिर में पूजन किया और मां गंगा के तट पर पहुंचकर, गंगा में डुबकी लगाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गर्भ गृह में भी गए. पीले रंग का सिल्क का कुर्ता और सिल्क की धोती पहनकर प्रधानमंत्री ने बाबा विश्वनाथ की आराधना की.

मां गंगा के तट पर पहुंचकर, गंगा में डुबकी लगाई

उनको षोडशोपचार विधि से भगवान विश्वनाथ का पूजन कराया गया. अध्यक्ष श्रीकांत मिश्र के साथ तीन ब्राह्मणों ने इस अनुष्ठान को कराया. पंचामृत स्नान में दूध, दही, घी, चीनी शहद से बाबा विश्वनाथ का अभिषेक किया गया. इसके बाद बाबा विश्वनाथ को भस्म और चंदन लगाया. पीएम मोदी ने बाबा विश्वनाथ को चांदी का छत्र भी अर्पित किया. उन्होंने अपने कुर्ते की जेब से रुपये निकालकर दक्षिणा स्वरूप दिए.

पीएम मोदी ने बाबा विश्वनाथ को चांदी का छत्र भी अर्पित किया

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूजा के दौरान शिवार्चन और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ किया गया. इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने 1777 में काशी विश्वनाथ मंदिर का निर्माण करवाया था और लगभग 251 साल बाद मंदिर परिसर का जीर्णोद्धार करवा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भक्तों को एक बड़ा तोहफा दिया.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!