काल भैरव मंदिर में पूजा कर पैदल ही खिड़किया घाट रवाना हुए PM,आज ही काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे

वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंच गए हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे। 800 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से बने मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सहूलियतों का खास ध्यान रखा गया है। प्राचीन मंदिर के मूल स्वरूप को बरकरार रखते हुए 5 लाख 27 हजार वर्ग फीट से ज्यादा क्षेत्रफल में इसे विकसित किया गया है।

PM मोदी वाराणसी के काल भैरव मंदिर में करीब 12 बजे पहुंचे हैं। वे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में करीब दोपहर 1 बजे पूजा करेंगे और करीब दोपहर 1:20 बजे काशी विश्वनाथ धाम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद देश भर से आए हुए 2500 संतो-महंतों, धर्माचार्यों, आध्यात्मिक गुरुओं और विशिष्ट लोगों को संबोधित करेंगे। करीब शाम 6 बजे PM मोदी गंगा आरती में शामिल होंगे।

PM मोदी का स्वागत रुद्राक्ष जड़ित जरदोजी के अंगवस्त्रम, त्रिशूल और कमल में विराजमान शिवलिंग देकर CM योगी करेंगे। 3 फीट 6 इंच के इस त्रिशूल में चार नागों की आकृति भी उकेरी गई है। वहीं, जरी-जरदोजी और रेशम का इस्तेमाल करते हुए पंचमुखी रुद्राक्ष के 24 दानों को लगा कर अंगवस्त्रम तैयार किया है।

ढाई घंटे का समय रिजर्व, देखेंगे गंगा आरती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 2 दिन के वाराणसी दौरे में बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) के गेस्ट हाउस में ठहरेंगे। दोपहर में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद BLW गेस्ट हाउस में प्रधानमंत्री का 2 घंटे का समय रिजर्व रखा गया है। शाम के समय वह संत रविदास घाट से एक बार फिर गंगा में नौकायन करेंगे और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री काशी आए हुए देश भर के मुख्यमंत्रियों और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वापस संत रविदास घाट आएंगे और रात 9:15 बजे के लगभग BLW स्थित गेस्ट हाउस में विश्राम के लिए चले जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!