टीका लगवाने से इनकार करने पर अमेरिकी नौसेना का कमांडर बर्खास्त

वाशिंगटन । अमेरिकी नौसेना के कमांडर को कोरोना वैक्सीन लगवाने और जांच कराने से इनकार करने पर युद्धपोत के कार्यकारी अधिकारी के पद से हटा दिया गया है। नौसेना के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। नौसेना के कैप्टन तथा ‘नेवल सर्फेस स्क्वॉड्रन 14 के कमांडर केन एंडरसन ने कमांडर लूसियन किंस को उनके कर्तव्यों से मुक्त कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि किंस टीका लगवाने से इनकार करने पर बर्खास्त किए नौसेना के पहले अधिकारी हैं। नौसेना प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कमांडर जेसन फिशर ने गोपनीयता संबंधी चिंताओं का हवाला देकर किंस को कमान से मुक्त करने का सटीक कारण बताने से इनकार कर दिया। फिशर ‘नेवल सर्फेस फोर्स अटलांटिक’ के प्रवक्ता हैं। उन्होंने कहा कि बर्खास्तगी का कारण यह था कि किंस ने कानूनी आदेश का पालन करने में विफल रहने के बाद अपने कर्तव्यों को निभाने में अक्षमता प्रकट की।
हालांकि, अन्य अधिकारियों ने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि किंस ने टीका लगवाने के आदेश का पालन करने व संक्रमण की जांच कराने से इनकार कर दिया था। एक अधिकारी ने बताया कि किंस ने धार्मिक कारणों का हवाला देकर छूट मांगी थी, जिससे इनकार किया गया। किंस उस इनकार के खिलाफ अपील कर रहे हैं। पेंटागन ने सेना के सभी अंगों के कर्मियों के लिये टीकाकरण अनिवार्य किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!