हर महीने महिलाओं को 5 हजार रुपए देंगे ममता की पार्टी का गोवा में बड़ा चुनावी वादा

नई दिल्ली । तृणमूल कांग्रेस ने  गोवा में महिलाओं के लिए डायरेक्ट कैश ट्रांसफर योजना का वादा किया और कहा कि अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी अगर सत्ता में आती है तो इस योजना को लागू किया जाएगा। इसके तहत महिलाओं को पांच हजार रुपए दिए जाएंगे। तृणमूल नेता महुआ मोइत्रा ने बताया कि इस योजना  का नाम ‘गृह लक्ष्मी’ रख गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर की एक महिला को हर महीने 5 हजार रुपए सीधे उनके खाते में हस्तांतरित किए जाएंगे ताकि महंगाई से निपटने में उन्हें मदद मिले। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी जल्दी ही योजना के लाभुकों के बीच कार्ड का वितरण शुरू करेगी। इस कार्ड में एक पहचान संख्या होगी और तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद इसका कार्यान्वयन शुरू हो जाएगा। ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पार्टी ने घोषणा की है कि यह प्रदेश में सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।  तृणमूल कांग्रेस की गोवा की सह प्रभारी महुआ ने कहा, ”प्रदेश के साढे तीन लाख घरों की महिलाओं को गृहलक्ष्मी योजना में शामिल किया जाएगा और अधिकतम आय की व्यवस्था इस योजना पर लागू नहीं होगी जो भाजपा सरकार की मौजूदा गृह आधार योजना में शामिल है। मोइत्रा कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा योजना के तहत गोवा में महिलाओं को 1500 रुपए प्रति महीना दिया जा रहा है और इसमें केवल डेढ़ लाख घरों को कवर किया गया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने घोषणा की थी कि अगर विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी सत्ता में आती है तो महिलाओं को मिलने वाली इस राशि में एक हजार रुपये की बढोत्तरी कर इसे 2500 रुपये कर दिया जाएगा। शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने पार्टी के सत्ता में आने पर  महिलाओं को नौकरियों में 30 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!