ओवैसी की पार्टी भी यूपी चुनाव के लिए बनाएगी अपना मोर्चा, पांच दल होंगे शामिल

नई दिल्ली । सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए अपना एक सियासी मोर्चा बनाएगी। इस मोर्चे में पांच दल शामिल होंगे। इसकी घोषणा आगामी 12 दिसम्बर को कानपुर में होने वाले वंचित शोषित सम्मेलन में की जाएगी। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने बताया कि पहले से घोषित सौ सीटों पर विधान सभा चुनाव लड़ेगी और मोर्चे के अन्य घटक दल बाकी 303 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इस महीने भी ओवैसी यूपी के कई जिलों में वंचित शोषित सम्मेलन सम्बोधित करेंगे। 12 दिसम्बर को कानपुर के बाद, 18 दिसम्बर को मेरठ, 19 दिसम्बर को बिजनौर के नगीना, 25 को फिरोजाबाद, पहली जनवरी को सहारनपुर में भी ऐसे सम्मेलन आयोजित किये जाएंगे। इससे पहले विधान सभा चुनाव की तैयारियों के तहत औवैसी सुल्तानपुर, उतरौला, रूदौली, बाराबंकी, जौनपुर, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद और सम्भल में वंचित शोषित सम्मेलन को सम्बोधित कर चुके हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!