रणदीप सुरजेवाला पहुंचे जयपुर, कहा- राजस्थान की वीर भूमि से जो हुंकार गूंजेगी वह पूरे देश में सुनाई देगी

जयपुर. राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में 12 दिसंबर को कांग्रेस की देशव्यापी महंगाई हटाओ रैली आयोजित होगी. रैली में शामिल होने के लिए देश भर से कांग्रेस नेताओं के पहुंचने का दौर शुरू हो गया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला शनिवार सुबह जयपुर पहुंचे.

जयपुर एयरपोर्ट पर सुरजेवाला ने मीडिया से रूबरू होते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. सुरजेवाला ने कहा कि पूरे देश में महंगाई की मार है. आज देश की जनता महंगाई से त्रस्त है और मोदी सरकार मस्त है. सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ हुंकार भरेंगे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को कुम्भकर्णी नींद से जगाने के लिए जयपुर में महारैली का आयोजन हो रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में देशभर के कांग्रेसी नेता जयपुर पहुंचेंगे. राजस्थान की वीर भूमि से जो हुंकार गूंजेगी वह पूरे देश में सुनाई देगी.

कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर पहुंचे जयपुर

कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर भी जयपुर पहुंचे. धीरज गुर्जर ने जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब होते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. धीरज गुर्जर ने कहा कि आज पूरे देश में लोग कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं. बीजेपी के कुशासन के चलते पूरा देश महंगाई की ओर बढ़ चुका है. किसान त्रस्त है. कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ आवाज उठा रही है. राजस्थान से महंगाई के खिलाफ जो आवाज उठेगी, वह प्रधानमंत्री की कुर्सी को हिला देगी.

बता दें कि कांग्रेस की महंगाई हटाओ रैली में शामिल होने के लिए देश भर से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जयपुर पहुंच रहे हैं. राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में कांग्रेस की ओर से रैली आयोजित की जा रही है. रैली को लेकर कांग्रेस की ओर से तैयारियां की जा रही है. शहर में भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. पुलिस की ओर से तमाम व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!