भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 11 दिसंबर को मेरठ जाएंगे

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 11 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे का मेरठ पहुंचेंगे। इसी ‎दिन 11 को वे सुभारती विश्वविद्यालय के ग्राउन्ड में पश्चिम क्षेत्र के करीब 25 हजार बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे। इसके लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने मौका-मुआयना कर कार्यक्रम स्थल को फाइनल कर दिया। पश्चिम क्षेत्र के भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को लेकर हाल ही में बागपत रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक हुई। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, पश्चिम क्षेत्र चुनाव प्रभारी व सांसद संजय भाटिया आदि रहे। इससे पहले भाजपा पदाधिकारियों ने सुभारती विश्वविद्यालय के ग्राउन्ड का मौका-मुआयना किया गया। बैठक में यह बताया गया कि पश्चिम क्षेत्र में 30 हजार से अधिक बूथ है, जिसमें से करीब 25 हजार बूथ अध्यक्ष इस सम्मेलन में शामिल होंगे। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है की सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अथवा उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य या दिनेश शर्मा के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आदि भी शामिल हों सकते है। बैठक में इस बात को लेकर भी चर्चा हुई कि 11 के साथ 12 दिसंबर को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष मेरठ में रुक सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!