भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, अखिलेश गलतफहमी में जी रहे

नई दिल्ली । उत्तरप्रदेश में भाजपा के सफाए के सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दावों पर पलटवार करते हुए सांसद रवि किशन ने कहा है कि अखिलेश गलतफहमी में जी रहे हैं। रवि किशन ने दावा किया कि भाजपा ने प्रदेश का विकास किया है,कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया है (जिसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी)। आज प्रदेश की जनता मोदी-योगी से खुश है। सब जगह जय श्री राम का नारा लग रहा है। उन्होंने दावा किया कि यूपी की जनता बहुत खुश है और भाजपा 300 से ज्यादा सीटों के साथ फिर से सरकार बनाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लाल टोपी वाले बयान पर अखिलेश के पलटवार कर सांसद ने कहा कि लाल टोपी की चमक दिल्ली तक नहीं पहुंची है,बल्कि यह वहां नजर आ रही थी जब तीन दिन पहले इनके लोग एक पुलिस अधिकारी को मार रहे थे। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल टोपी और समाजवादी पार्टी के इसी रवैये को लेकर प्रदेश की जनता को संदेश दिया था, आगाह किया था। प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी करने पर रवि किशन ने कहा कि जब ये 70 सालों तक सत्ता में रहे तब महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया और प्रियंका गांधी लॉलीपॉप देने की कोशिश कर रही हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!