टीम इंडिया का एलान, विराट की जगह रोहित होंगे भारत के वनडे कप्तान

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टी-20 के बाद वन-डे की कप्तानी भी रोहित शर्मा को सौंपने जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वन-डे सीरीज में रोहित शर्मा ही कप्तान होंगे. इसका आधिकारिक एलान भी दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा के दौरान ही किया जा सकता है.

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया की टेस्ट टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, ऋदद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुल और मोहम्मद सिराज.

गौरतलब है कि जिस बात का कयास लंबे वक्त से लग रहा था, आखिर वह सच हो गया है. विराट कोहली अब सिर्फ टेस्ट टीम की कप्तानी करेंगे. टी-20 विश्व कप के बाद टी-20 फॉर्मेट की कमान संभालने वाले रोहित शर्मा अब वनडे टीम के भी कप्तान बन गए हैं. यानी अब टीम इंडिया रोहित शर्मा की अगुवाई में ही 50 ओवर के वर्ल्डकप 2023 के लिए तैयार होगी.

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए राहुल चाहर, शुभमन गिल, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. जबकि नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, दीपक चाहर, अरजन नगवासवाला को स्टैंडबाय प्लेयर्स के रूप में रखा गया है.

बता दें कि टीम इंडिया को अपने साउथ अफ्रीकी दौरे पर तीन टेस्ट मैच, तीन वनडे मैच खेलने हैं. अभी सिर्फ टेस्ट टीम का एलान किया गया है, जबकि वनडे टीम का एलान बाद में किया जाएगा.

  • पहला टेस्ट: 26-30 दिसंबर, 2021, सेंचुरियन
  • दूसरा टेस्ट: 3-7 जनवरी, 2022 जोहान्सबर्ग
  • तीसरा टेस्ट: 11-15 जनवरी, 2022, केपटाउन
  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!