अब अमेरिका जाकर अभ्यास करेंगे नीरज

नई दिल्ली । ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा अब अमेरिका जाकर अभ्यास करेंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने नीरज को अमेरिका जाकर अभ्यास करने की अनुमति दे दी है। उनके कोच क्लास बार्टोनिट्ज भी उनके साथ जाएंगे।इससे पहले नीरज ने अमेरिका में जाकर  अभ्यास करने का एक प्रस्ताव साइ के सामने रखा था। वह अमेरिका में 90 दिन का अभ्यास करना चाहते थे। उनका यह प्रस्ताव भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने भेजा था जिसे तत्काल मंजूरी दे दी गयी अब वह रविवार को अमेरिका जा सकेंगे। इसके साथ ही टारगेट ओलंपिक योजना (टॉप्स) के तहत उनके अभ्यास के लिए 38 लाख रूपये के खर्चे को भी मंजूरी दी गयी है।
वहीं इससे पहले वह अभ्यास के लिए दक्षिण अफ्रीका जाने वाले थे पर वहां कोविड-19 के नये वैरिएंट ओमीक्रोम के आने के बाद अभ्यास की योजना स्थगित कर दी गयी। नीरज का लक्ष्य अभी 2022 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों की तैयारियां हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!